फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

London Talk Show: भारतीय फिल्म निर्माताओं ने लंदन में लॉन्च किया नया टॉक शो, कलाकार साझा करेंगे अपने अनुभव

Sat, 23 Sep 2023 05:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 23 Sep 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Indian origin filmmakers Pravesh Kumar Nathalia Syam Dr Parvinder Shergill launch new talk show in London
फिल्म निर्माता - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सिनेमा का परचम अब विदेशों में भी बुलंदियों पर लहराया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा ने पूरी तरह से अपनी रूपरेखा में बदलाव कर लिया है। हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि विदेशों में हमेशा से ही भारतीय फिल्मों का क्रेज देखा जाता है। हालांकि, अब भारतीय मूल के तीन फिल्म निर्माताओं ने नया एक्सपेरिमेंट किया है और लंदन में अब एक नए टॉक शो को लॉन्च किया है।

Indian origin filmmakers Pravesh Kumar Nathalia Syam Dr Parvinder Shergill launch new talk show in London
प्रवेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो तीन पुरस्कार विजेता और भारतीय मूल के फिल्म निर्माता शो को लॉन्च करने  के लिए लंदन में एकत्र हुए है, जिसे 'फिल्में शिल्मी' टॉक शो के नाम से जाना जा रहा है। ब्रिटेन के लोग इसे दक्षिण एशियाई सिनेमा का जश्न मनाने वाले सिनेमा से जुड़े टॉक शो के रूप में देख रहे हैं। वहां के नागरिक भी इस शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Ameesha Patel: गदर 2 और जवान के कलेक्शन की तुलना पर अमीषा पटेल ने की खुलकर बात, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा?

Indian origin filmmakers Pravesh Kumar Nathalia Syam Dr Parvinder Shergill launch new talk show in London
प्रवेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता प्रवेश कुमार, नथालिया सैयाम और डॉ. परविंदर शेरगिल ने एक इंटरव्यू में "ए स्पॉटलाइट ऑन ब्रिटिश एशियन फिल्ममेकर्स" के नाम से इसके प्रीमियर के लिए पैनल बनाया है। बताया जा रहा है कि इस शो का फोकस भारतीय लोगों का सिनेमा के अपने अनुभवों को बयां करने पर आधारित होगा और इस टॉक शो के केंद्र में भी केवल सिनेमा ही रहेगा।

Animal: रणबीर कपूर की 'एनिमल' से 'गीतांजलि' दमदार पोस्ट जारी, फैंस को भाया रश्मिका का 'अति सुंदर' लुक

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian origin filmmakers Pravesh Kumar Nathalia Syam Dr Parvinder Shergill launch new talk show in London
प्रवेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

 रिफ्को थिएटर कंपनी के निदेशक और मुख्य कार्यकारी प्रवेश कुमार ने इस एतिहासिक पल पर कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी कहानियों को अपने प्रामाणिक लेंस से बताएं।  पिछले साल थिएटर की सेवाओं के लिए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सम्मान सूची में एमबीई से सम्मानित किया गया था। दक्षिण एशियाई प्रवासी दुनिया में सबसे बड़े लोगों में से एक है। अगर हम एक साथ खड़े होते हैं तो हमारे पास अधिक शक्ति होगी और हमारी सामूहिक आवाज ऊंची हो सकती है।"

Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति-राघव की शादी में शामिल होंगी सानिया मिर्जा, जल्द पहुंचेंगी उदयपुर

विज्ञापन
Indian origin filmmakers Pravesh Kumar Nathalia Syam Dr Parvinder Shergill launch new talk show in London
टॉक शो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस टॉक शो को यूके या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थित दक्षिण एशियाई प्रतिभाओं को कहानीकारों और रोल मॉडल के रूप में अपनी यात्रा और अनुभव को साझा करने का अवसर देने के लिए डिजाइन किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed