फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan: आर्यन खान की सीरीज की घोषणा के बाद सितारों ने दी बधाई, कंगना रणौत और करण जौहर ने बढ़ाया हौसला

Wed, 20 Nov 2024 09:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 20 Nov 2024 09:41 AM IST
सार

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान  बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। आर्यन के आगामी सीरीज के लिए फिल्म जगत के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कंगना रणौत से लेकर करण जौहर तक किसने क्या कहा?
 

विज्ञापन
Bollywood celebrities praised aryan khan for his directorial debut kangana ranaut and karan johar said this
आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
बॉलीवुड में ‘किंग खान’ के नाम से मशहूर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बतौर निर्देशक डेब्यू किया है। उनके डेब्यू करने की घोषणा के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने आर्यन खान को शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। इस सूची में कंगना रणौत, करण जौहर समेत कई बड़े सितारे शामिल हैं। उन्हें आलिया भट्ट, सुहाना खान, अनन्या पांडे  और शनाया खान ने बधाई दी है। इन सभी ने इंस्टाग्राम पर आर्यन को टैग करते हुए नोट साझा किया है।


 
Bollywood celebrities praised aryan khan for his directorial debut kangana ranaut and karan johar said this
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
कंगना रणौत ने बढ़ाया हौसला
अभिनेत्री कंगना रणौत ने आर्यन के डेब्यू की खबर साझा करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह बहुत अच्छा है कि फिल्मी परिवारों के बच्चे सिर्फ मेकअप करने, वजन कम करने, सजने-संवरने और खुद को एक्टर समझने की चाहत से आगे बढ़ रहे हैं। हमें मिलकर भारतीय सिनेमा के मानकों को ऊपर उठाना चाहिए, यही समय की मांग है। और जिनके पास संसाधन हैं, वह अक्सर आसान रास्ते अपनाते हैं। हमें कैमरों के पीछे और लोगों की जरूरत है, अच्छा है कि आर्यन खान कम इस्तेमाल किए जाने वाले रास्ते अपना रहे हैं। एक लेखक और फिल्म निर्माता के रूप में उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।"
IFFI: ‘इफ्फी’ में लाइव दिखाई जाएगी मूक फिल्म ‘कालिया मर्दन’, दादा साहेब फाल्के के पोते ने जाहिर की खुशी

 
Bollywood celebrities praised aryan khan for his directorial debut kangana ranaut and karan johar said this
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर और सुहाना ने की तारीफ
वहीं, करण जौहर पोस्ट करते हुए लिखा, "लव यू, आर्यन!!!! मुझे तुम पर बहुत बहुत गर्व है और दुनिया को तुम्हारी बेहतरीन सीरीज देखने का बेसब्री से इंतज़ार है.!!!! यह धमाल मचाने वाली है!!!" आर्यन की बहन सुहाना खान ने लिखा, "बहुत सारी हंसी, ड्रामा, एक्शन और थोड़ी बहुत परेशानी-जैसा कि हमेशा तुम्हारे साथ होता है। मैं इंतज़ार नहीं कर सकती! बहुत गर्व है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood celebrities praised aryan khan for his directorial debut kangana ranaut and karan johar said this
इन सितारों ने दी आर्यन को बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया, अनन्या और शनाया  ने भी दी शुभकामनाएं
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने नेटफ्लिक्स पोस्ट को साझा किया और लिखा, "इंतजार नहीं कर सकती! और अनन्या पांडे ने लिखा, "ओह, तुम इसके लिए तैयार नहीं हो। तुम्हारे लिए उत्साहित हूं आर्यन।" वहीं, शनाया कपूर ने लिखा, आर्यन तुम पर बहुत गर्व है!!! इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती!"

 
विज्ञापन
Bollywood celebrities praised aryan khan for his directorial debut kangana ranaut and karan johar said this
शाह रुख खान, आर्यन खान - फोटो : इंस्टाग्राम- शाह रुख खान, आर्यन खान
शाहरुख ने की घोषणा
शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के निर्देशक के तौर पर डेब्यू वाली इस सीरीज की घोषणा अपने एक्स अकाउंट पर की। उन्होंने लिखा, "यह एक खास दिन है जब दर्शकों के लिए एक नई कहानी पेश की जा रही है। आज का दिन और भी खास है क्योंकि, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी नई सीरीज दिखाने के लिए अपनी यात्रा पर निकल पड़े हैं।” यह सीरीज 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगी।
Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट, वीडियो वायरल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed