फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: इंजीनियरिंग छोड़ इन सेलेब्स ने पकड़ी बॉलीवुड की राह, जानें मायानगरी में कैसे कमाया नाम

Wed, 04 Jan 2023 06:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Jan 2023 06:17 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs Were Engineers Before Actors From Vicky Kaushal To Sonu Sood
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने के लिए कई लोग सपना देखते हैं। बॉलीवुड में आने के लिए कोई मीलों का सफर तय करता है तो कोई अपने पैशन को फॉलो करते हुए यहां आता है। बता दें कि यहां कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने बकायदा इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालांकि, बाद में इन पर एक्टिंग का भूत सवार हो गया और वे मायानगरी में अपनी किस्मत आजमाने चले आए। इन सितारों की लिस्ट में विक्की कौशल से लेकर कृति सेनन तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मी सितारों के बारे में, जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़ बॉलीवुड की राह पकड़ ली।
Bollywood Celebs Were Engineers Before Actors From Vicky Kaushal To Sonu Sood
विक्की कौशल - फोटो : social media
विक्की कौशल
बॉलीवुड फिल्म स्टार विक्की कौशल भी एक्टर बनने से पहले इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके थे। एक्टर ने राजीव गांधी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन की पढ़ाई की थी, लेकिन उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई को छोड़ फिल्मों में आने का फैसला लिया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
 
Bollywood Celebs Were Engineers Before Actors From Vicky Kaushal To Sonu Sood
तापसी पन्नू - फोटो : social media

तापसी पन्नू 
बॉलीवुड अदाकारा तापसी पन्नू ने नई दिल्ली के गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। बाद में अदाकारा ने फिल्मों की ओर रुख कर लिया और फिल्मों में अपने अभिनय से जल्द ही फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली। आज उनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Were Engineers Before Actors From Vicky Kaushal To Sonu Sood
कृति सेनन - फोटो : social media
कृति सेनन
अभिनेत्री कृति सेनन ने बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री ली थी। एक्ट्रेस ने नोएडा के जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफर्मेशन टेक्नोलॉजी से पढ़ाई पूरी कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। फिल्म 'हीरोपंती' से फिल्मों में कदम रखने वाली कृति को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फिल्मों में आने का उनका फैसला कई मायनों में सही साबित हुआ।
 
विज्ञापन
Bollywood Celebs Were Engineers Before Actors From Vicky Kaushal To Sonu Sood
सोनू सूद - फोटो : social media
सोनू सूद 
फिल्म स्टार सोनू सूद भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। बाद में एक्टर ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया। इसके लिए पहले एक्टर ने अपनी किस्मत मॉडलिंग में भी आजमाई थी। मॉडलिंग के बाद सोनू ने फिल्मों का रुख किया ऐक उनका फैसला काफी हद तक सही भी साबित हुआ है, क्योंकि आज सोनू की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed