बॉलिवुड इंडस्ट्री ग्लैमर के लिए जानी जाती है। फैंस अपने फेवरेट स्टार्स के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। कभी सोशल मीडिया तो कभी अखबार से वह अपने पसंदीदा सितारों के बारे में जानकारी लेते रहते हैं। यह बहुत बात बहुत कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड सितारों के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल जाना हर किसी के बचपन का हिस्सा होता है। हमारे बचपन की यादें हमें अपने स्कूल के दिनों में ही मिलती है। देखा जाए तो हमारे देश में बहुत सारे फेमस स्कूल है। सेलिब्रिटीज़ के बच्चे किस स्कूल में जाते है ये सवाल भी आपके मन में कई बार आया होगा। आइए आपको बताते हैं कौन से स्टार के बच्चे किस स्कूल में पढ़ते हैं?
Bollywood Celeb: बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे पढ़ते हैं इतने महंगे स्कूल में, फीस जान उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आराध्या बच्चन
स्टारकिड्स की लिस्ट में सबसे पहले बात करते है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की लाडली बेटी आराध्या की। आराध्या बच्चन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। यह स्कूल नीता अंबानी ने 2003 में शुरू किया था। उनकी स्कूलिंग शुरू से ही इस स्कूल में हुई और उनके माता पिता ने भी अपनी बच्ची के लिए इस स्कूल को ही बेहतर समझा।
अब्राहम खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम भी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। आपको बता दें, इस स्कूल में अबराम बचपन से ही पढ़ रहे हैं और उनकी स्कूलिंग भी शुरुआत से यहीं से हुई है। अब्राहम के साथ यहां और भी कई सारे स्टारकिड भी पढ़ते हैं और मीडियी रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख के दोनों बच्चे भी यही से पढ़ें हैं।
अरिन और रयान
माधुरी दीक्षित के दोनों बेटे अरिन और रयान मुंबई के ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। ओबरॉय इंटरनेशनल स्कूल भारत के टॉप स्कूलों में से एक है। उनका बड़ा बेटा अब आगे की पढ़ाई अमेरिका से कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस स्कूल के एजुकेशनल रिकॉर्ड बहुत अच्छे हैं, इसलिए कई बड़ी हस्तियों के बच्चे भी इसी स्कूल से पढ़ते हैं।
आरव
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव ने जुहू स्थित इकॉले मोंडिआले वर्ल्ड स्कूल से पढ़ाई की है। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय की बेटी नितारा भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं, उन्होंने अपने दोनों बच्चों की स्कूलिंग यहीं से करवाई है। अक्षय हमेशा से अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर बहुत सजग रहे हैं। इसी कारण उन्होंने बच्चों के लिए यह स्कूल चुना।