फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: मानसिक तनाव का शिकार होने पर भी नहीं हारी हिम्मत, मजबूत हौसलों के साथ पार कर ली जिंदगी की हर मुश्किल

Tue, 28 May 2024 05:04 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 May 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Celebs who overcome depression Deepika Padukone imran Khan Amitabh bachchan Shah Rukh khan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

कहा जाता है कि अभिनय की चकाचौंध दुनिया केवल दिखावे के लिए ग्लैमर की दुनिया है। सितारों को अपने फैंस के सामने हमेशा खुश रहने की कोशिश करनी पड़ती है, लेकिन निजी जिंदगी में वे कई परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। कभी-कभी ये सितारे अपनी जिंदगी में इतने तनाव में आ जाते हैं कि आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठा लेते हैं। कई बार सितारे अपनी परेशानियों का हल खुदकुशी को समझ लेते हैं। वहीं, कुछ सितारे हिम्मत नहीं हारते और इस तनाव से बाहर आ जाते हैं। ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने हालात के सामने घुटने नहीं टेके और डिप्रेशन से जंग जीत ली...

Bollywood Celebs who overcome depression Deepika Padukone imran Khan Amitabh bachchan Shah Rukh khan
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan

इमरान खान
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान की। इमरान खान ने खुलासा किया कि कुछ साल पहले तक वे डिप्रेशन का शिकार थे और इसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने दोस्तों और परिवार की मदद से इससे बाहर निकलने की कोशिश की और आखिरकार वे इसमें कामयाब भी हुए। अब वे अपनी जिंदगी के बारे में कुछ किस्से फैंस के साथ साझा करते हैं।

Bollywood Celebs who overcome depression Deepika Padukone imran Khan Amitabh bachchan Shah Rukh khan
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण
इस लिस्ट में अगला नाम बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का है। दीपिका पादुकोण ने भी इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वे एक बार डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। तनाव की वजह से उनके दिमाग में खुदकुशी करने जैसे ख्याल भी आने लगे थे। इसके बाद उनकी मां उज्ज्वला पादुकोण ने उन्हें इस मुश्किल भरे दौर से निकालने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs who overcome depression Deepika Padukone imran Khan Amitabh bachchan Shah Rukh khan
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

शाहरुख खान
शाहरुख खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। हालांकि, फैंस को लगता है कि उनकी जिंदगी में कोई मानसिक उलझन नहीं होगी, लेकिन यह सच नहीं है। शाहरुख भी डिप्रेशन का सामना कर चुके हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि एक बार उनके कंधे में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी कराना पड़ी थी। इसी दौरान वे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वे तनाव से मुक्त हो गए।

विज्ञापन
Bollywood Celebs who overcome depression Deepika Padukone imran Khan Amitabh bachchan Shah Rukh khan
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

अमिताभ बच्चन
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बिग बी की जिंदगी में डिप्रेशन, तब आया, जब वे प्रोड्यूसर बने और उन्होंने सारा पैसा अपनी कंपनी एबीसीएल को दे दिया। लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद अमिताभ दिवालिया हो गए और डिप्रेशन में चले गए। हालांकि, उन्होंने हालात से जंग लड़ी और तनाव से बाहर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed