फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebrities in Kid Movies: बच्चों के लिए बनी इन फिल्मो ने मचाया धमाल, एनिमेशन कैरेक्टर संग नजर आए सितारे

Thu, 23 May 2024 12:28 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 23 May 2024 12:28 AM IST
सार

कई बड़े सितारे बच्चों के लिए बनी फिल्मों में एनिमेशन कैरेक्टर्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं।आज हम बात करेंगे ऐसी हीं उन बाल फिल्मों की, जिन्में बड़े सितारे ने भी काम किया। 
 

विज्ञापन
Bollywood Celebs Work With Animation Character Chhota Bheem and the Curse of Damyaan My Friend Ganesha
फिल्म मेे एनिमेशन कैरेक्टर संग नजर आए सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

भारत में हर साल बच्चों को ध्यान में रख कई सारी फिल्में बनाई जाती हैं। बच्चों को पसंद आने वाली फिल्मों को पूरा परिवार एक साथ बैठ कर देख सकता है। इस वजह से इन फिल्मों की कमाई भी काफी बढ़ जाती है। हाल में ही बच्चों को ध्यान में रख बनी फिल्म 'छोटा भीम एंड द कर्स ऑफ दमयाना' का ट्रेलर जारी हुआ है। यह एक लाइव एक्शन एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं। उनके साथ-साथ फिल्म में कई एनिमेशन कैरेक्टर भी देखने को मिलेंगे। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है, जब कोई बड़ा सितारा बच्चों को ध्यान में रख बनी फिल्मो में नजर आ रहा है। इससे पहले भी कई बड़े सितारे बच्चों के लिए बनी फिल्मों में एनिमेशन कैरेक्टर्स के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं।आज हम बात करेंगे ऐसी हीं उन बाल फिल्मों की, जिन्में बड़े सितारे ने भी काम किया। 


माधुरी और प्रियंका की बोल्ड अदाओं ने घायल किया फैंस का दिल

Bollywood Celebs Work With Animation Character Chhota Bheem and the Curse of Damyaan My Friend Ganesha
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर
इस कड़ी में पहला नाम अनुपम खेर का है। उनकी आगामी फिल्म 'छोटा भीम एंड कर्स ऑफ दमयाना' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। छोटा भीम भारत का सबसे पसंदीदा एनिमेशन शोज में से एक है। भारत के लगभग हर घर के बच्चे को छोटा भीम बहुत पसंद आता है। ऐसे में अब बच्चे इसका आनंद बड़े पर्दे पर ले पाएंगे। फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म में गुरू शंभू का किरदार निभाया है। वह पर्दे पर कई एनिमेशन कैरेक्टर्स के संग नजर आएंगे। उनके अलावा अभिनेता मकरंद देशपांडे भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजीव चिलाका ने किया है। 
Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव

Bollywood Celebs Work With Animation Character Chhota Bheem and the Curse of Damyaan My Friend Ganesha
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन
'टुनपुर का सुपरहीरो' साल 2010 में रिलीज हुई थी। यह एक लाइव-एक्शन एनिमेटेड फिल्म है। फिल्म में सिंघम अगेन अभिनेता अजय देवगन ने मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके अलावा काजोल, संजय मिश्रा, तनुजा, मुकेश तिवारी आदि कलाकार भी नजर आए थे। यह भारत की पहली लाइव एक्शन 3डी एनिमेशन फिल्म थी। बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाई थी। इस फिल्म में अजय कई सारे एनिमेशन कैरेक्टर्स के साथ नजर आते हैं।  
Vir Das: कॉमेडियन और अभिनेता के अंतर पर बोले वीर दास, रणबीर कपूर भी नहीं दोहरा सकते इन कलाकारों का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Celebs Work With Animation Character Chhota Bheem and the Curse of Damyaan My Friend Ganesha
अहसास चन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

अहसास चन्ना
'माई फ्रेंड गणेशा' फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया था। उन्होंने इस फिल्म का लेखन भी किया था। फिल्म में जानी मानी अभिनेत्री अहसास चन्ना और उपासना सिंह के अलाला किरण जंजानी, शीतल शाह आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में अहसास आशु के किरदार में नजर आई थीं, जिनकी बाल गणेश मदद करते हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। फिल्म में बाल गणेश का एनिमेशन कैरेक्टर नजर आया था। 
Salman house firing case: मृतक आरोपी की अधूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हाई कोर्ट नाराज, जून में होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
Bollywood Celebs Work With Animation Character Chhota Bheem and the Curse of Damyaan My Friend Ganesha
जूही चावला - फोटो : इंस्टाग्राम

जूही चावला
'मैं कृष्णा हूं' साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया था। फिल्म आंशिक रूप से एनिमेटेड फिल्म थी। इसमें मशहूर अभिनेत्री जूही चावला, परेश रावल आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म में अतिथि भूमिका में ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। फिल्म में कृष्णा भगवान का एनिमेटेड बाल स्वरुप दिखाया गया है। वह इस फिल्म में एक अनाथ बच्चे की मदद करते हैं।  
Kalki 2898 AD: मेकर्स ने दिखाई भैरव के भरोसेमंद साथी 'बुज्जी' की झलक, धमाकेदार एंट्री कर छाए प्रभास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed