फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Villains: जब खलनायकों ने किया फिल्मों के 'नाम' पर कब्जा, विलेन के सामने फीकी पड़ी इन अभिनेताओं की हीरोगिरी

Tue, 26 Mar 2024 04:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 26 Mar 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood films name based on Villains role aamir khan Ghajini shah rukh khan Don Ra One sanjay dutt Khalnayak
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में फिल्में अक्सर हीरो पर ही आधारित होती हैं। हीरो ही फिल्मों का मुख्य किरदार होता है, जिसे अंत में फिल्म के खलनायक पर विजय प्राप्त करनी होती है। हीरो फिल्मों में विलेन को हराकर हीरोइन को हासिल कर लेता है। वहीं कई फिल्में ऐसी हैं, जिसका नाम फिल्म के हीरो वाले किरदार पर ही रखा जाता है। हालांकि, फिल्मों में खलनायक की भूमिका भी हीरो के सामान ही होती है, लेकिन फिल्मों के नाम में अक्सर हीरो के किरदार को ही महत्त्व दिया जाता है। वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनका नाम खलनायकों के किरदार से जुड़ा हुआ है और वे नाम फिल्म में खलनायकों की भूमिका को दर्शाती है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनका नाम खलनायक की भूमिका के आधार पर रखा गया।

Bollywood films name based on Villains role aamir khan Ghajini shah rukh khan Don Ra One sanjay dutt Khalnayak
रा.वन - फोटो : सोशल मीडिया

रा.वन
शाहरुख खान की फिल्म 'रा.वन' का नाम फिल्म के खलनायक के नाम पर रखा गया है। इतना ही नहीं, पूरी फिल्म इस तथ्य पर आधारित थी कि खलनायक नायक से अधिक शक्तिशाली था, जबकि 'रा.वन' में शाहरुख खान का लुक हर जगह जैसे पोस्टर, गेम, ग्राफिक, खिलौनों पर था। फिल्म में अर्जुन रामपाल ने 'रा वन' की भूमिका निभाई थी। शाहरुख के किरदार का नाम 'जीवन' था, लेकिन वह खलनायक के सामने कम शक्तिशाली थे। हालांकि, हर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी आखिर में जीत हीरो की ही हुई, लेकिन फिल्म में खलनायक का जुनून पूरी तरह से देखने को मिला था।
Bade Miyan Chote Miyan Trailer: साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का होली धमाका, अक्षय ने खोले सबके राज

Bollywood films name based on Villains role aamir khan Ghajini shah rukh khan Don Ra One sanjay dutt Khalnayak
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया

गजनी
इस लिस्ट में अगली फिल्म है आमिर खान की 'गजनी'। आमिर खान की इस फिल्म का नाम भी इसके खलनायक 'गजनी' पर आधारित था। फिल्म में खलनायक की भूमिका प्रदीप रावत ने निभाया था, जिनका नाम गजनी था। फिल्म में आमिर खान और प्रदीप के बीच जबर्दस्त जंग देखने को मिली थी। इस फिल्म काम एंटी हीरो पर रखा गया था, लेकिन आज भी आमिर खान के हेयरस्टाइल की बात हो या भूलने की आदत की तो उन्हें गजनी के नाम से ही याद किया जाता है।
Kiran Rao: आमिर से शादी के बाद ट्रोल्स की शिकार हुई थीं किरण राव, लोग कहते- किस चश्मिश औरत को हमसफर बनाया है

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood films name based on Villains role aamir khan Ghajini shah rukh khan Don Ra One sanjay dutt Khalnayak
डॉन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

डॉन
इस लिस्ट में अब बात करते हैं फिल्म 'डॉन' की। इस फिल्म का न केवल नाम खलनायक के किरदार पर आधारित था, बल्कि पूरी फिल्म ही खलनायक के ऊपर दिखाई गई थी। 'डॉन' के रूप में शाहरुख खान को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। हालांकि, इससे पहले अमिताभ बच्चन भी 'डॉन' फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आए थे, लेकिन कहानी के अंत में खलनायक बने अमिताभ बच्चन की मौत हो जाती है और नायक बने बिग बी की जीत होती है। हालांकि, शाहरुख की 'डॉन' में ऐसा नहीं था। नाम की तरह फिल्म के केंद्र बिंदु भी शाहरुख का नकारात्मक किरदार ही रहा। 'डॉन' बने शाहरुख खान अंत में जीत हासिल करते हैं।

विज्ञापन
Bollywood films name based on Villains role aamir khan Ghajini shah rukh khan Don Ra One sanjay dutt Khalnayak
खलनायक - फोटो : Social media

खलनायक
फिल्म 'खलनायक' का जिक्र इस लिस्ट में न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यह फिल्म भी खलनायक की भूमिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका नाम भी विलेन के जुनून के आधार पर रखा गया है। यूं तो फिल्म के मुख्य नायक जैकी श्रॉफ हैं, जिन्हें अंत में हीरोइन माधुरी दीक्षित मिल जाती हैं, लेकिन फिल्म की कहानी संजय दत्त के नकारात्मक किरदार पर आधारित है। फिल्म में वह एक खलनायक बन चुके हैं, जिन्हें माधुरी दीक्षित सही रास्ते पर लाती हैं और अंत में उन्हें जेल हो जाती है।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed