फिल्मों में कहानी की तरह ही अहम किरदार निभाते हैं उसके गाने। गानों के बिना फिल्में अधूरी मानी जाती हैं। यहां तक कि फिल्मों की ओर दर्शकों को आकर्षित करने के लिए धमाकेदार गाने पहले रिलीज किए जाते हैं, ताकि लोगों पर गानों का सुरूर छाया रहे और वे फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों की ओर खिंचे चले आए। फिल्म रिलीज से पहले ही यह गाने दर्शकों के बीच अपनी जगह बना लेते हैं। बॉलीवुड ने कई बार ऐसी फिल्में दी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई हैं, लेकिन इन फिल्मों के गाने सुपरहिट रहे हैं। इन गानों को न सिर्फ सुपरहिट, बल्कि सदाबहार भी कह सकते हैं। आज हम ऐसी ही फिल्मों के बारे में जानेंगे, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन इनके गाने सुपरहिट रहे हैं।
Songs: सुपरहिट गानों के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं ये फिल्में, जबर्दस्त प्रचार के बाद भी लगा फ्लॉप का टैग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादें
ऋतिक रोशन और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'यादें' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने आज भी दर्शकों को काफी पसंद हैं। हरिहरन की आवाज में फिल्म का टाइटल गीत 'बातें भूल जाती हैं, यादें याद आती हैं' आज भी खूब सुना जाता है। इसके साथ ही 'एली रे एली' गाना आज भी युवाओं के बीच काफी प्रचलन में है। आज भी शादी के संगीत में इस गाने पर डांस परफॉर्मेंस किया जाता है।
अनवर
इस लिस्ट में दूसरा नाम फिल्म 'अनवर' का शामिल है। इस फिल्म से अभिनेत्री मनीषा कोइराला के भाई सिद्धार्थ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के गाने 'मौला मेरे' और 'तोसे नैना लागे' लोगों के बीच आज भी काफी लोकप्रिय हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए थे।
बार बार देखो
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म 'बार बार देखो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीद थी, लेकिन यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई थी। हालांकि, इसके गाने जैसे 'काला चश्मा', 'नच दे ने सारे' और 'सौ आसमानों को' काफी लोकप्रिय हैं। इन गानों के वजह से ही फिल्म को जाना जाता है। दर्शकों के बीच आज भी यह गाने काफी लोकप्रिय हैं।
सांवरिया
रणबीर कपूर और सोनम कपूर की फिल्म 'सांवरिया' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। इस फिल्म से सोनम और रणबीर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म तो नहीं चली, लेकिन इसके गाने 'सांवरिया', 'माशाअल्लाह' और 'जब से तेरे नैना' ने लोगों के दिलों पर अपनी एक अलग ही छाप छोड़ दी। आज भी इन गानों को सुनना दर्शक काफी पसंद करते हैं।

कमेंट
कमेंट X