क्रिकेट और बॉलीवुड का बहुत पुराना रिश्ता है। दोनों इंडस्ट्री की कई हस्तियों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता है तो कई बार सिनेमा में क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के ऊपर फिल्में बनी हैं। हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो क्रिकेट पर आधारित हैं। हाल ही में सुर्खियां बटोर रही राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज होने के लिए तैयार है। इससे पहले भी कई फिल्मों में क्रिकेट का मजा मिला है। चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों की लिस्ट पर...
Films On Cricket: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' से पहले क्रिकेट पर बनीं ये फिल्में, जमकर हुई चौके-छक्के की बरसात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्टर एंड मिसेज माही
'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। फिल्म को करण जौहर, जी स्टूडियोज, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता का समर्थन मिला है। धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म जी स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की गई है। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में जान्हवी महिमा नामक किरदार की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
83
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '83' साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कपल पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की जिंदगी को भी काफी बारीकी से दिखाया था। 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर ने कपिल देव का किरदार निभाया और दीपिका उनकी पत्नी के रूप में दिखी थीं। हालांकि, फिल्म पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सचिन अ बिलियन ड्रीम्स
भारतीय क्रिकेट सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें सचिन तेंदुलकर ही बतौर अभिनेता नजर आए थे। जेम्स अर्सकिन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण रवि भगचंदका द्वारा कार्निवाल मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने अच्छा खासा प्यार दिया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 70 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया था।
एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
साल 2016 में आई फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह नजर आए थे और उन्होंने इस फिल्म में धमाल मचा दिया था। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित है और माही का किरदार सुशांत ने बखूबी निभाया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, जिसने 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी।

कमेंट
कमेंट X