{"_id":"6681a8c4967291732e0fe298","slug":"bollywood-monsoon-special-song-barsaat-mein-humse-mile-tum-aakhir-tumhe-aana-hai-rim-jhim-rim-jhim-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Songs: बारिश के मौसम में भीगेगा मन, जब सुनेंगे बॉलीवुड के ये खूबसूरत गाने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Monsoon Songs: बारिश के मौसम में भीगेगा मन, जब सुनेंगे बॉलीवुड के ये खूबसूरत गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 01 Jul 2024 12:38 AM IST
सार
मॉनसून जब भी आता है सभी के चेहरे पर खुशियां आ जाती है। लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बारिश के मौसम में बॉलीवुड के गानों का मिलना पूरा माहौल बदल देता है। रिमझिम बारिश के बीच बॉलीवुड के ये बेहतरीन गानें इस मौसम की खुशी को और भी दोगुना कर देते हैं। बारिश के मौसम में कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने सुनिए और बनाए इस मानसून को और भी रंगीन।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के मौसम में सुनिए बॉलीवुड के बेहतरीन गाने
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मॉनसून जब भी आता है सभी के चेहरे पर खुशियां आ जाती है। लोग बारिश के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बारिश के मौसम में बॉलीवुड के गानों का मिलना पूरा माहौल बदल देता है। रिमझिम बारिश के बीच बॉलीवुड के ये बेहतरीन गानें इस मौसम की खुशी को और भी दोगुना कर देते हैं। बारिश के मौसम में कुछ बेहतरीन बॉलीवुड गाने सुनिए और बनाए इस मानसून को और भी रंगीन।
Trending Videos
2 of 6
टिप टिप बरसा पानी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'मोहरा' का सबसे प्रसिद्ध और हॉट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' आज भी लोगों को बेहद पसंद है। इस गानों को रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। इस गाने में रवीना ने गजब की अदाएं दिखाई थीं। इस गाने में अक्षय कुमार और रवीना का रोमांटिक अंदाज किसी को भी पानी में भीगने के लिए मजबूर कर दे।
नगमा और संजय दत्त पर फिल्माया गया गाना फिल्म 'यलगार' का प्रसिद्ध गाना 'आखिर तुम्हें आना है जरा देर लगेगी' आज भी लोगों की पसंदीदा गानों की लिस्ट में शुमार है। बारिश में फिल्माया यह गाना उस समय के सबसे हिट गानों में से एक है। साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म 'यलगार' का येह गाना आज भी लोगों को बेहद पसंद है।
4 of 6
रिमझिम रिमझिम
- फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक की रोमांटिक फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' फिल्म का गाना 'रिमझिम रिमझिम' भला कोई कैसे भूल सकता है। यह मनीषा की पहली डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से संजय लीला भंसाली ने निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। अनिल कपूर और मनीषा कोइराला के बेहतरीन अभिनय से सजी फिल्म का यह गाना 'इश्क' के परवानों के लिए आज भी खास है। इस गाने को सुनकर आपको बारिश में भीगने और प्यार में डूबने का मन जरूर करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
बरसात में हमसे मिले तुम
- फोटो : सोशल मीडिया
राज कपूर और नरगिस की फिल्म 'बरसात' साल 1949 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का गाना 'बरसात में हमसे मिले तुम' आज भी दर्शकों को बेहद पसंद है। गाना ब्लैक एंड व्हाइट में है, मगर इसके बावजूद मौसम की बहार रंग की मोहताज कहां है। गाने के बोल ही काफी है कि इसे कोई भी एक बार सुनने के बाद पसंद करने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X