{"_id":"66b0aa3c24a864b06602acb8","slug":"bollywood-most-expensive-divorce-hrithik-sussanne-karishma-sanjay-saif-amrita-malaika-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Most Expensive Divorce: ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, लिस्ट में ऋतिक और सुजैन भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Most Expensive Divorce: ये हैं बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक, लिस्ट में ऋतिक और सुजैन भी शामिल
Mon, 05 Aug 2024 11:54 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के स्टार्स अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वहीं कई स्टार्स अपनी शादी को लेकर चर्चा बटोरते हैं तो कई बार उनकी तलाक की खबर हेडलाइन बनती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुछ तलाक के बारे बताने जा रहे हैं जिनके लिए कहा जाता है कि ये बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक हैं--
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन और सुजैन खान का नाम सबसे पहले आता है। अपनी शादी के 14 साल बाद ऋतिक रोशन और सुजैन ने अलग होने का फैसला लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस तलाक के लिए सुजैन ने 400 करोड़ रुपए का गुजारा भत्ता मांगा जो कि बाद में 380 करोड़ में तय किया गया था। हालांकि इस विषय पर दोनों में से किसी भी कोई बात नहीं की है।
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करिश्मा कपूर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। करिश्मा और संजय कपूर शादी के 13 साल पूरे होने के बाद तलाक का फैसला लिया था। दोनों का तलाक साल 2016 में हुआ था। सूत्रों के मुताबिक करिश्मा को संजय के पिता का घर मिला था। साथ ही साथ उन्हें 14 करोड़ भी दिए गए थे। बच्चों की परवरिश के लिए आज भी संजय पैसे देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हो चुका है। अरबाज अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज ने मलाइका को तलाक के लिए 15 करोड़ रुपए में समझौता किया था।
विज्ञापन
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसे ही सैफ अली खान और अमृता सिंह का तलाक भी अपने समय के महंगे तलाक में से एक था। सूत्रों के मुताबिक छोटे नबाब को तलाक में कई करोड़ रूपये देने पड़े थे। वहीं बच्चों की परवरिश के लिए सैफ अलग से पैसे देते थे।