फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raghav Juyal Video Interview: राघव जुयाल की ‘शुक्ल पक्ष’ में खरी खरी, फिल्मों में नाम बहुत पर पैसा टीवी में ही

Mon, 05 Aug 2024 11:14 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 05 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Raghav Juyal shares Gyaarah Gyaarah work experience Ramesh Sippy gave acting break earns more in tv then films
'शुक्ल पक्ष' में राघव जुयाल, धैर्य करवा, कृतिका कामरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता राघव जुयाल इन दिनों वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सीरीज में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है। उनके साथ सीरीज में कृतिका कामरा और धैर्य करवा भी हैं। ऐसे में उन्होंने सीरीज और खुद से जुड़ी दिलचस्प बातें अमर उजाला के साथ साझा की। 'शुक्ल पक्ष' में उन्होंने सीरीज में अपने किरदार से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया। इसके साथ ही उन्होंने निजी जिंदगी के भी कई राज खोले।

Raghav Juyal shares Gyaarah Gyaarah work experience Ramesh Sippy gave acting break earns more in tv then films
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'ग्यारह ग्यारह'  वेब सीरीज में अपने काम करने का अनुभव साझा करते हुए राघव जुयाल ने कहा कि वे पहले ही काफी आपराधिक स्थिति को देख चुके हैं, क्योंकि उनके पापा एक क्रिमिनल लॉयर हैं और उनके भाई की पत्नी यानी उनकी भाभी एक आईपीएस ऑफिसर हैं। ऐसे में उन्हें आपराधिक स्थिति का अनुभव है। पहले उन्होंने 'किल' फिल्म में अपना खलनायक का अंदाज दिखाया, अब वे उस खून-खराबे का अनुभव करने के बाद पुलिस के किरदार में फिट हो रहे हैं।

Raghav Juyal shares Gyaarah Gyaarah work experience Ramesh Sippy gave acting break earns more in tv then films
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही राघव जुयाल ने अपने करियर ग्राफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वे हर किरदार में फिट होने की कोशिश करते हैं, जो भी मिल जाए, उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहते हैं और उन्होंने एक अच्छे कलाकार होने की परिभाषा भी सिखाई। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन कलाकार होने का मतलब है, किसी रूढ़िबद्ध धारणा को बदलना। इसके साथ ही राघव जुयाल ने खुलासा किया कि उनके पिता वकील हैं तो उन पर भी वकील बनने का दबाव था, लेकिन इसमें वे रुचि नहीं रखते थे, इसलिए उन्होंने वकालत नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raghav Juyal shares Gyaarah Gyaarah work experience Ramesh Sippy gave acting break earns more in tv then films
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुरू से ही राघव डांसर बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपने परिवार से कहा कि वे मुंबई जा रहे हैं, उन्हें डांसर बनना है। इसके बाद में डांसर बनने के लिए मुंबई निकल पड़े और उन्होंने डांस रियलिटी शोज में भाग लिया। इसके बाद शोज को होस्ट भी किए। राघव ने बताया कि अभिनय की तरफ उनका रुझान कब हुआ? उन्होंने कहा कि रमेश सिप्पी ने उन्हें अभिनय का सबसे पहला मौका दिया। उन्होंने रिया चक्रवर्ती और अली फजल के साथ फिल्म 'सोनाली केबल' में काम किया। उसे दौरान निर्देशक ने उनके अभिनय की तारीफ की और कहा कि वे अभिनय कर सकते हैं। इसके बाद से राघव को भी लगा कि वे इसमें भी अपना करियर बना सकते हैं, जिसके बाद उन्होंने अभिनय में ध्यान दिया।

विज्ञापन
Raghav Juyal shares Gyaarah Gyaarah work experience Ramesh Sippy gave acting break earns more in tv then films
राघव जुयाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राघव से पूछा गया कि अभिनय में करियर बनाने के बाद क्या उन्हें टीवी शोज को होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है। इस पर राघव ने जवाब दिया की होस्टिंग के लिए नहीं, लेकिन 'गाला राउंड' और एक दिन का गेस्ट जज बनने के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें ऐसा लगता है कि वे जरूर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि टीवी में पैसा बहुत है, जब से वे फिल्म लाइन में आए हैं और फिल्में की हैं, यहां इज्जत और नाम तो है, लेकिन पैसा ज्यादा टीवी लाइन में ही है। उन्होंने बताया कि टीवी में आप जितना काम करेंगे, उतना पैसा है। फिल्म लाइन में आप एक से डेढ़ साल काम करते रहेंगे, लेकिन टीवी जितना पैसा नहीं मिलेगा। इसका बदलाव उनके जीवन में भी हुआ है। उन्होंने फिल्म लाइन में आने के बाद से बड़े-बड़े डिजाइनर के कपड़े पहनने बंद कर दिए हैं। अब वे अपने अभिनय पर खास ध्यान दे रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed