रानी और रिशु दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया था, जिसने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया था। वहीं अब फिल्म का नया गाना 'क्या हाल है' निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के रोमांटिक गाने 'क्या हाल है' में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल सहित फिल्म के मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं।
PAHD: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का नया गाना 'क्या हाल है' जारी, दिखी तापसी-विक्रांत और सनी के उलझे रिश्ते की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचेत टंडन और परम्परा ठाकुर द्वारा गाया गया यह गाना इस रोमांचक कहानी को एक नया मोड़ देता है। गाने के खूबसूरत बोल कुमार ने लिखे हैं और इसकी पृष्ठभूमि फिल्म के किरदार की यात्रा की बारीकियों को दर्शाती है। यह गाना फिल्म को और रोमांचक बना रहा है, जिसमें तापसी का किरदार रानी, सनी के किरदार अभिमन्यु और उनके पति रिशु का किरदार निभा रहे विक्रांत के बीच उलझी हुई है। यह रानी और अभिमन्यु के बीच बन रहे रिश्ते को दिखाता है। वहीं,रिशु पत्नी रानी के साथ अपने रिश्ते को बरकरार रखने की कोशिश करता है।
फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। रानी और रिशु अब आगरा में हैं और एक नई जिंदगी शुरू करने के लिए भाग रहे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में नई एंट्री उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। इससे पहले ट्रेलर में फिल्म की रोमांचक कहानी की झलक देखने को मिली थी। ट्रेलर में रानी और रिशु की अपने परेशान अतीत से आगे बढ़ने की कोशिशों की झलक दिखाई गई, लेकिन वे नई चुनौतियों में उलझ जाते हैं। जैसे ही वे एक शांतिपूर्ण जीवन की खोज में आगे बढ़ते हैं, तभी सनी कौशल उनकी जिंदगी में दस्तक देते हैं और वे एक नई राह पर चल पड़ते हैं।
जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी, सनी कौशल और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। कनिका ढिल्लों ने कहानी लिखी है, साथ ही वे सह-निर्माता भी हैं। निर्माताओं के जरिए फिल्म में पहले भाग से भी ज्यादा रोमांच और थ्रिलर के डोज के होने का वादा किया गया है।
'हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर 2021 में रिलीज हुई थी, जिसमें विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे ने अभिनय किया था। इसका सीक्वल दिसंबर 2023 में पूरा हुआ था। वहीं अब फिल्म इस साल दर्शकों के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार है। 'फिर आई हसीन दिलरुबा' का प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है।