Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kangana Ranaut reacts on ex Bangladesh PM Sheikh Hasina came India says No One Safe in muslim countries
{"_id":"66b104ccdcfbffb85a08c7fe","slug":"kangana-ranaut-reacts-on-ex-bangladesh-pm-sheikh-hasina-came-india-says-no-one-safe-in-muslim-countries-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: 'मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं', शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ भारत आने पर बोलीं कंगना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: 'मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं', शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ भारत आने पर बोलीं कंगना
शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी सरकार के इस कदम के खिलाफ देश में कई महीनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। वे देश छोड़कर चली गईं और सोमवार को उन्हें सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत ले जाया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हसीना भारत में रुकने के बाद लंदन जा सकती हैं। अब इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं कंगना रणौत ने कहा कि वे इस बात से सम्मानित हैं कि शेख हसीना भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
अपने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कंगना ने लिखा, 'भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामिक गणराज्यों की मूल मातृभूमि है। हम सम्मानित और खुश हैं कि बांग्लादेश की माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन वे सभी जो भारत में रहते हैं और पूछते रहते हैं कि हिंदू राष्ट्र क्यों? राम राज्य क्यों? खैर यह स्पष्ट है कि क्यों।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
कंगना ने आगे कहा, 'मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि खुद मुसलमान भी नहीं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं। जय श्री राम।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
वहीं इस मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वे इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा लिए जाने वाले फैसले का समर्थन करेंगी। उन्होंने कहा, 'मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करूंगी। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो देशों के बीच का मामला है, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी, हम उसका समर्थन करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
वहीं कंगना की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह निर्देशन और अभिनय दोनों कर रही हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने राजनीतिक करियर में भी व्यस्त हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।