Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood Movies Based on Indian Cuisine and Cooking Heer Express, Bawarchi Tarla Cheeni Kum Stanley Ka Dabba
{"_id":"68931bccadf21f5caf09f955","slug":"bollywood-movies-based-on-indian-cuisine-and-cooking-heer-express-bawarchi-tarla-cheeni-kum-stanley-ka-dabba-2025-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Movies: कुकिंग और खानपान पर बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में नया नाम 'हीर एक्सप्रेस' शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Movies: कुकिंग और खानपान पर बनी हैं ये बॉलीवुड फिल्में, लिस्ट में नया नाम 'हीर एक्सप्रेस' शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 06 Aug 2025 03:02 PM IST
सार
Bollywood Movies Based On Cooking: ऐसी कई फिल्में हैं, जिनमें घुली खाने की खुशबू ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस कड़ी में अगला नाम 'हीर एक्सप्रेस' है, जो एक लड़की के शेफ बनने की महत्वाकांक्षा पर बनी है।
फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। यह फिल्म हीर (दिविता जुनेजा) पर आधारित है, जिसका सपना है शेफ बनना। अपने कुकिंग स्किल्स के जरिए भारतीय व्यंजनों को वह विदेश में पहुंचाने की कोशिश करती है। कुकिंग और खानपान की थीम पर और भी कई फिल्में काफी चर्चित हैं। जानिए
2 of 8
बावर्ची
- फोटो : ट्विटर
बावर्ची
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म बावर्ची में अभिनेता राजेश खन्ना को बावर्ची के रूप में दिखाया। फिल्म में राजेश खन्ना एक संयुक्त परिवार के लिए काम करने वाले बावर्ची की भूमिका में नजर आए। खानपान की थीम पर बनी इस फिल्म में भारतीय संस्कार, परंपराओं और पारिवारिक ढांचे को भी बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया।
3 of 8
चीनी कम
- फोटो : सोशल मीडिया
चीनी कम
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन की फिल्म 'चीनी कम' की अनोखी प्रेम कहानी भी खाने से जुड़ी हुई है। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने 64 साल के शेफ का किरदार निभाया था। फिल्म में शेफ बने अमिताभ बच्चन को खुद से 30 साल छोटी तब्बू से प्यार हो जाता है। उनके बीच प्यार पनपने की वजह हैदराबादी पुलाव है, जो अमिताभ बहुत अच्छा बनाते हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के इसी खूबी से तब्बू उनकी फैन बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
स्टेनली का डब्बा
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेनली का डब्बा
यह फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई। 'स्टेनली का डब्बा' एक ऐसे बच्चे स्टेनली की कहानी है, जो अपने स्कूल कभी भी टिफिन बॉक्स नहीं लेकर इस लिए नहीं आता है, क्योंकि स्कूल के खडूस प्रिंसिपल को अपने स्टूडेंट्स् के टिफिन बॉक्स खाने की गंदी आदत है। स्टेनली जब स्कूल में टिफिन नहीं लाता है, तो प्रिंसिपल उससे खार खाने लगता है। अमोल गुप्ते के निर्देशन में बनी इस फिल्म दिव्या दत्ता, पार्थ गुप्ते, दिव्या जगदाले, राज जुत्शी की मुख्य भूमिकाएं थी। इस फिल्म को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 8
द लंच बॉक्स
- फोटो : स्क्रीन ग्रैब
लंच बॉक्स
खाने की खुशबू और मिठास इरफान खान की फिल्म 'लंच बॉक्स' में भी दिखी। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई। फिल्म में बहुत खूबसूरत और प्यारी सी लव स्टोरी को पेश किया गया था। फिल्म में निम्रत कौर और दिवंगत एक्टर इरफान खान लीड रोल में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।