{"_id":"68924d62157e0982260a695d","slug":"saiyaara-box-office-collection-ahaan-panday-starrer-film-beats-dhadak-2-on-day-19th-collection-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saiyaara Collection Day 19: मंगलवार को धड़क 2 से भी ज्यादा रही 'सैयारा' की कमाई, 19वें दिन इतना रहा कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Saiyaara Collection Day 19: मंगलवार को धड़क 2 से भी ज्यादा रही 'सैयारा' की कमाई, 19वें दिन इतना रहा कलेक्शन
मोहित सूरी की रोमांटिक लव स्टोरी फिल्म 'सैयारा' का क्रेज रिलीज के 19 दिन बाद भी बना हुआ है। फिल्म अभी भी नई रिलीज फिल्मों से ज्यादा कमाई कर रही है। अब अपने 19वें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने अच्छे आंकड़े हासिल किये हैं। जानते हैं मंगलवार को कैसा रहा 'सैयारा' का हाल।
2 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मंगलवार को हुई इतनी कमाई
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' ने 19वें दिन मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 2.32 करोड़ रुपए की कमाई की है। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 2.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से 19 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 304.42 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
3 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
300 करोड़ के पार हुआ आंकड़ा
'सैयारा' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रखी है। फिल्म ने 21.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने चार दिनों 100 करोड़ और एक हफ्ते में 172.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। जबकि अपने दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 107.75 करोड़ रुपए जुटाए। अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छाई कमाई कर रही है और कुल आंकड़ा 304.42 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नई रिलीज फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर रही 'सैयारा'
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों 'सैयारा' के अलावा नई रिलीज फिल्में 'सन ऑफ सरदार 2' और और 'धड़क 2' भी बनी हुई हैं। हालांकि, इन हालिया रिलीज फिल्मों के बावजूद 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को अपने 19वें दिन भी 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 'धड़क 2' से ज्यादा कमाई की है। 'धड़क 2' ने जहां मंगलवार को 1.60 करोड़ की कमाई की, तो वहीँ 'सैयारा' ने 2.50 करोड़ रुपए जुटाए हैं। जबकि 'सन ऑफ सरदार 2' ने भी मंगलवार को सिर्फ 2.50 करोड़ की ही कमाई की है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 500 करोड़ के पार हुई 'सैयारा'
'सैयारा' की सफलता के बाद से अहान पांडे और अनीत पड्डा नई सेंसेशन बन गए हैं। दोनों को लोगों का लगातार प्यार मिल रहा है। यही कारण है कि 'सैयारा' सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'सैयारा' 502.40 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।