Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Mahavatar Narsimha And Vijay Deverakonda South Film Kingdom Box Office Collection Tuesday Total Earning
{"_id":"68923ced1b12c46c430609dd","slug":"mahavatar-narsimha-and-vijay-deverakonda-south-film-kingdom-box-office-collection-tuesday-total-earning-2025-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahavatar Narsimha-Kingdom: मंगलवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने की जमकर कमाई, ‘किंगडम’ का खेल हो रहा खत्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mahavatar Narsimha-Kingdom: मंगलवार को ‘महावतार नरसिम्हा’ ने की जमकर कमाई, ‘किंगडम’ का खेल हो रहा खत्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:49 PM IST
सार
Movie Mahavatar Narsimha And Kingdom Box Office Collection: एनिमेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने आज यानी मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है? साथ ही साउथ फिल्म ‘किंगडम’ का क्या हाल है? जानिए, इन दोनों फिल्मों की आज की कमाई?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' और साउथ फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘महावतार नरसिम्हा’ को आज सिनेमाघरों में 12वां दिन है। इस एनिमेटेड फिल्म ने अपनी कमाई से हैरान कर दिया है। मंगलवार को भी इस फिल्म ने कमाल का कलेक्शन किया। जबकि विजय देवरकोंडका की साउथ की फिल्म की कमाई घटकर बहुत कम हो चुकी है।
2 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
12वें दिन ‘महावतार नरसिम्हा’ फिल्म की कमाई
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 12वें दिन 7.28 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई भी 105.58 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का बजट लगभग 4 करोड़ था। इस तरह देखा जाए तो अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई यह फिल्म कर चुकी है।
3 of 5
फिल्म 'धड़क 2', 'सन ऑफ सरदार 2' और 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मसाला फिल्मों को पीछे छोड़ा
इस वक्त सिनेमाघरों में ‘सैयारा’, ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ जैसी फिल्मी लगी हैं। इसके बाजवूद फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने अच्छी कमाई की है। बड़ी संख्या में दर्शक इस फिल्म को देखने आ रहे हैं। वीकएंड ही नहीं, वीक डे पर भी इसका कलेक्शन करोड़ रुपये में रहा है। यह फिल्म भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह या नरसिंह की कहानी कहती है। भक्त बालक प्रह्लाद की रक्षा के लिए भगवान विष्णु अवतार लेते हैं। इसी कहानी को एनिमेटेड वर्जन में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
6वें दिन फिल्म ‘किंगडम’ का कलेक्शन
साउथ फिल्म ‘किंगडम’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। फिल्म ने आज मंगलवार यानी 6वें दिन सिर्फ 1.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल कलेक्शन भी इस फिल्म का 44.19 करोड़ रुपये हुआ है। कलेक्शन से लगता है कि विजय देवरकोंडा की एक्शन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'किंगडम'
- फोटो : इंस्टाग्राम@thedeverakonda
आगे बढ़ेगा ‘किंगडम’ के लिए कॉम्पिटिशन
अगर फिल्म ‘किंगडम’ किसी तरह से कुछ दिन और सिनेमाघरों में टिकी रही तो रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ से सामना करेगी। ऐसे में फिल्म के लिए कमाई करना और भी मुश्किल हो सकता है। रजनीकांत की अपनी अलग फैन फॉलोइंग है, इस वजह से फिल्म ‘कूली’ के आगे ‘किंगडम’ का जोर शायद ही चल पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।