फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ इमरान हाशमी ही नहीं, ऋतिक रोशन से लेकर शाहिद कपूर तक ने कीं कश्मीर पर फिल्में; यहां देखें मूवीज के नाम

Thu, 24 Apr 2025 12:12 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 24 Apr 2025 12:12 PM IST
सार

Movies On Kashmir: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। आपको बताते चलें कि कश्मीर मुद्दों की चर्चा अक्सर फिल्मों के जरिए भी की जाती रही है। आज जानेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानियां कश्मीर पर आधारित रही हैं।

विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Kashmir Ground Zero Hamid Mission Kashmir Roja Haider Shikara
ऋतिक रोशन, इमरान हाशमी और शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इमरान हाशमी अभिनीत 'ग्राउंड जीरो' फिल्म भी जम्मू कश्मीर के उस दौर की कहानी कहती है, जब आतंकवाद अपने चरम पर था। यह फिल्म सिनेमाघरों में 25 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। हाल ही में हुए आतंकवादी हमले ने इस मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्हें जम्मू कश्मीर को आधार रखकर बनाया गया है।

Bollywood Movies Based on Kashmir Ground Zero Hamid Mission Kashmir Roja Haider Shikara
हामिद - फोटो : IMDB

हामिद
साल 2019 में एजाज खान के निर्देशन में एक फिल्म आई 'हामिद', जो कश्मीर के हालातों पर आधारित थी। इस फिल्म में सात साल के कश्मीरी बच्चे की कहानी को दर्शाया गया है, जिसके पिता अचानक से गायब हो जाते हैं। इसके बाद वो उन्हें खोजने की तलाश में जुट जाता है। यह फिल्म मोहम्मद अमिन भट्ट के नाटक ‘फोन नंबर 786’ पर आधारित है, जिसमें मुख्य भूमिका में ताल्हा अर्शद रेशी और रशिका दुग्गल हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Attack: 'अब तो पाकिस्तान से सीधा युद्ध होना चाहिए..', जानें किस एक्ट्रेस की बहन ने कही ये बात?

Bollywood Movies Based on Kashmir Ground Zero Hamid Mission Kashmir Roja Haider Shikara
मिशन कश्मीर - फोटो : सोशल मीडिया

मिशन कश्मीर
साल 2000 में विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिशन कश्मीर' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म थी। इसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसकी कहानी छोटे से बच्चे अल्ताफ पर केंद्रित है, जो एक पुलिस गोलीबारी के कारण अपने पूरे परिवार को खो देता है। फिल्म में कश्मीर के दहशत के समय के हालात को दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Kashmir Ground Zero Hamid Mission Kashmir Roja Haider Shikara
रोजा - फोटो : IMDB

रोजा
1992 में मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'रोजा' का नाम भी कश्मीर मुद्दों पर आधारित है।  इस फिल्म की कहानी तमिलनाडु की एक महिला पर केंद्रित है, जो एक सीक्रेट मिशन के दौरान कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद अपने पति की तलाश करती दिखती है। फिल्म में अरविंद स्वामी और मधु मुख्य भूमिका में हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: 'मुझे मुस्लिम होने पर शर्म आ रही है…’, पहलगाम हमले पर इस मशहूर सिंगर ने जताया दुख

विज्ञापन
Bollywood Movies Based on Kashmir Ground Zero Hamid Mission Kashmir Roja Haider Shikara
हैदर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

हैदर
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म 'हैदर', जिसमें मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर हैं। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी भी जम्मू कश्मीर की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें शाहिद कपूर अपने खोए हुए पिता का पता  लगाने का प्रयास करते हैं। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed