फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2024: इन फिल्मों में दिखा गणपति के प्रति प्रेम, गणेश चर्तुर्थी के दिन बप्पा की भक्ति में लीन

Fri, 30 Aug 2024 05:10 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 30 Aug 2024 05:10 PM IST
सार

गणेश चतुर्थी के दिन बाप्पा जल्द ही घर-घर में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में आपको ले चलते है बॉलीवुड की उन फिल्मों की ओर, जिनमें गणपति के प्रति प्रेम और बप्पा की भक्ति में लीन सितारे यह त्योहार धूम-धाम से मनाते नजर आए। 
 
विज्ञापन
Bollywood Movies Celebrates Ganesh Chaturthi Festival Don Agneepath Wanted Satya Atithi Tum Kab jaoge
बॉलीवुड में भी मनाया गया गणेश चतुर्थी का त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया
गणेश चतुर्थी के दिन बाप्पा जल्द ही घर-घर में विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में आपको ले चलते है बॉलीवुड की उन फिल्मों की ओर, जिनमें गणपति के प्रति प्रेम और बप्पा की भक्ति में लीन सितारे यह त्योहार धूम-धाम से मनाते नजर आए। 

Bollywood Movies Celebrates Ganesh Chaturthi Festival Don Agneepath Wanted Satya Atithi Tum Kab jaoge
डॉन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
डॉन 2
1978 की फिल्म 'डॉन' के रीमेक ने किंग खान को इस फिल्म में उनका पहला गणेश सॉन्ग दिया। यह गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उत्सव के गानों की लिस्ट में तुरंत शामिल हो गया। इस फिल्म में शाहरुख खान का इंट्रोडक्शन गाने के तौर पर दिखाया गया है।
Bollywood Movies Celebrates Ganesh Chaturthi Festival Don Agneepath Wanted Satya Atithi Tum Kab jaoge
'अग्निपथ' - फोटो : सोशल मीडिया
'अग्निपथ' 
'अग्निपथ' जैसी एक्शन-ड्रामा फिल्म के रीमेक में, गणेश चतुर्थी के सीक्वेंस में मुख्य किरदार 'विजय दीनानाथ चौहान' की असलियत का दर्शकों को पता चलता है। इस पूरे गाने का पिक्चराइजेशन बेहद ही खूबसूरत है। इसमें एक भाई-बहन का प्यार और बप्पा की भक्ति साफ नजर आती है। ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माए गए इस गाने को दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Movies Celebrates Ganesh Chaturthi Festival Don Agneepath Wanted Satya Atithi Tum Kab jaoge
वांटेड - फोटो : सोशल मीडिया
वांटेड
'वांटेड' एक भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रभु देवा ने और निर्माण बोनी कपूर ने किया है। इस फिल्म में सलमान खान, आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में एक डांस सीक्वेंस है, जिसमें खासतौर गणेश चतुर्थी का त्योहार दिखाया गया है। इस गाने पर सलमान खान ने जबर्दस्त डांस किया है। 
विज्ञापन
Bollywood Movies Celebrates Ganesh Chaturthi Festival Don Agneepath Wanted Satya Atithi Tum Kab jaoge
'सत्या' - फोटो : सोशल मीडिया
'सत्या'
'सत्या' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसमें गणेश चतुर्थी क्लाइमेक्स का अहम हिस्सा है। इसमें गणपति विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ का इस्तेमाल करते हुए, सत्या सब कुछ छोड़ने का फैसला करने से पहले एक गैंगस्टर के रूप में एक आखिरी काम करने की कोशिश करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed