{"_id":"666979548c4e5ad2c0031e7c","slug":"bollywood-real-life-couples-who-appeared-in-role-of-husband-wife-in-movie-saif-kareena-ajay-kajol-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Real Life Couples: फिल्मों में एक साथ धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये कपल, लिस्ट में शहंशाह भी शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Real Life Couples: फिल्मों में एक साथ धमाल मचा चुके हैं असल जिंदगी के ये कपल, लिस्ट में शहंशाह भी शामिल
बॉलीवुड में कई बार फिल्मों के सेट पर कई प्रेम कहानियां पनपती हैं। धीरे-धीरे इन सितारों में जान-पहचान बढ़ती है और प्यार हो जाता है। कुछ प्यार वाली कहानियां आधे रास्ते में दम तोड़ देती हैं, तो कुछ रिश्तों के हिस्से में शादी का सुख आता है। चलिए आज आपको हम कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में बताते हैं जो प्यार के बाद में शादी के बंधन में बंधे हैं और आज पति-पत्नी हैं। साथ ही साथ ये अपनी फिल्मों में भी पति-पत्नी की भूमिका निभा चुके हैं ---
2 of 6
अमिताभ बच्चन जया बच्चन
- फोटो : इंस्टग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के शहंशाह का नाम सबसे पहले स्थान पर आता है। असल जिंदगी के पॉवरफुल कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं कई फिल्मों में वे पति-पत्नी की भूमिका निभा कर दर्शकों के दिलों को जीत चुके हैं। इनमें 'सिलसिला', 'अभिमान' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
3 of 6
दिलीप कुमार और सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कपल की बात हो दिलीप कुमार और सायरा बानो का जिक्र न हो तो बात अधूरी रह जाएगी। सायरा बानो और दिलीप कुमार के बीच शानदार केमिस्ट्री थी जो उनके आस-पास मौजूद लोगों को हमेशा नजर आती थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में 'गोपी' से लेकर 'बैराग' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सैफ अली खान और करीना कपूर
- फोटो : इंस्टग्राम
बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर भी एक साथ कई फिल्मों में जलवा बिखेर चुके हैं। 'टशन' के सेट पर दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। वहीं 'एजेंट विनोद' में वे पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
5 of 6
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टग्राम
इस लिस्ट में बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। दोनों ऐसे तो कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन फिल्म '83' में वे पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई दिए थे। यह फिल्म क्रिकेटर कपिल देव के जीवन पर बनाई गई थी। इस फिल्म में दोनों की लाजवाब केमिस्ट्री देखने को मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।