एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी में फरहान अख्तर के सहयोगी फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी की मां लीलू सिधवानी का शुक्रवार शाम को निधन हो गया था। आज फिल्मी दुनिया के कई सितारे उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे। आपको बता दें कि रितेश की माता गंभीर रूप से बीमार थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां भी बॉलीवुड के कई कलाकार उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। लीलू सिधवानी ने अस्तपाल में ही अपनी आखिरी सांस ली थी।
Ritesh Sidhwani: रितेश सिधवानी की मां के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे, परिवार को दी सांत्वना
रितेश सिधवानी की मां लीलू सिधवानी के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन और विजय वर्मा समेत कई कलाकार पहुंचे, जहां सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश सिधवानी की मां लीलू सिधवानी के अंतिम संस्कार में अभिषेक बच्चन और विजय वर्मा समेत कई कलाकार पहुंचे, जहां सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अभिषेक बच्चन कुछ लोगों से बातचीत करते हुए भी दिखाई दिए। दाह संस्कार सांताक्रूज श्मशान में किया गया।
Pratik Gandhi: ‘दो और दो प्यार’ के फ्लॉप होने के साइड इफेक्ट्स, सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी प्रतीक की अगली फिल्म
अभिनेत्री नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ लीलू सिधवानी के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने शोकाकुल सिधवानी परिवार को सांत्वना दी। मालूम हो कि रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है।
Jolly LLB 3: बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए अक्षय और अरशद वारसी, खत्म हुई 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग
अभिनेता अली फजल भी रितेश सिधवानी की मां लीलू सिधवानी के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढ़स बधाया। आपको बता दें कि जब लीलू का निधन हुआ था तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर सबसे पहले अस्पताल पहुंचे थे।
Mr & Mrs Mahi: बोनी कपूर की इस हरकत की वजह से जान्हवी कपूर को नहीं पसंद था क्रिकेट, अभिनेत्री ने किया खुलासा
फरहान अख्तर की बहन और फिल्म निर्देशक जोया अख्तर भी लीलू के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके अलावा करीना कपूर, पुल्कित सम्राट और बाकी कलाकार भी वहां दिखाई दिए।
Fake News: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई ‘हमारे बारह’?, जानिए निर्माताओं के दावों की असली सच्चाई