फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake News: कान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई ‘हमारे बारह’?, जानिए निर्माताओं के दावों की असली सच्चाई

Sat, 18 May 2024 05:18 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 18 May 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
Fake News annu birendra bhagat film Hamare Baarah not selected to premiere in 77th cannes film festival 2024
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला

कान फिल्म फेस्टिवल को लेकर मुंबई फिल्म जगत में दिखने वाली अजीब तरह की ललक अब इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल का अपनी मनमर्जी से दुरुपयोग भी कराने लगी है। जी म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुए फिल्म ‘हमारे बारह’ के टीजर का लिंक साझा करके इसके 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में रिलीज होने का दावा किया जा रहा है। जबकि, इस फिल्म फेस्टिवल में कोई फिल्म रिलीज नहीं होती है। फिल्म फेस्टिवल के कुल नौ सेक्शन हैं, और इनमें से कोई सेक्शन ‘इंडियन फिल्म कैटेगरी’ नाम से नहीं है, जैसा कि इस फिल्म के निर्माताओं की तरफ से दावा किया जा रहा है।

Fake News annu birendra bhagat film Hamare Baarah not selected to premiere in 77th cannes film festival 2024
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शनिवार को फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माताओं की तरफ से एक प्रेस रिलीज मुंबई में जारी की गई। इस प्रेस रिलीज का शीर्षक है, "हमारे बारह" का दमदार टीजर हुआ लॉन्च! महिलाओं के  दुखद संघर्ष को उजागर करने वाली फिल्म 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में होगी रिलीज। इस बारे में जब रिलीज जारी करने वाली एजेंसी से पूछा गया कि ये फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल के किस सेक्शन में दिखाई जाने वाली है, तो जवाब मिला, इंडियन फिल्म कैटेगरी। लेकिन ये बताने पर कि ऐसी कोई फिल्म कैटेगरी तो कान फिल्म फेस्टिवल में है ही नहीं और न ही वहां कोई फिल्म रिलीज ही होती है, वहां सिर्फ पहले से चुनी फिल्मों के प्रीमियर हो सकते हैं, एजेंसी ने इसका ठीकरा फिल्म के निर्माता बिरेंद्र भगत के सिर फोड़ दिया।

Fake News annu birendra bhagat film Hamare Baarah not selected to premiere in 77th cannes film festival 2024
हमारे बारह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कान फिल्म फेस्टिवल इस साल अपने 77वें वर्ष में है। बीते कुछ साल से हिंदी फिल्म जगत में इस फेस्टिवल के शुरू होते ही तमाम अभिनेत्रियां खुद को कान में आमंत्रित होने का दावा करने लगती है और कुछ तो अपनी कथित रूप से रेड कारपेट पर चलने की तस्वीरें भी अपनी पीआर एजेंसियों से जारी करवाने लगती हैं। ऐसी ही कुछ फोटो अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इस साल की बताकर और अभिनेत्री हेली ने दो साल पहले की बता कर अपने फैंस के बीच साझा की हैं। कान फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक सेक्शन में चुनी गई फिल्मों के कलाकार ही इस फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चलते हैं। कुछ कलाकारों को फेस्टिवल के प्रायोजकों की तरफ से आमंत्रित किया जाता है, जैसे इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी, शोभिता धूलिपाला आदि को आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fake News annu birendra bhagat film Hamare Baarah not selected to premiere in 77th cannes film festival 2024
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बिना आमंत्रण के या विभिन्न वर्गों में चुनी गई फिल्मों के प्रतिनिधि हुए बिना कोई भी कलाकार या तकनीशियन अगर खुद के कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने का दावा करता है, तो ये फेक न्यूज है। जैसी फेक न्यूज फिल्म ‘हमारे बारह’ के निर्माता फैला रहे हैं। इस फिल्म फेस्टिवल की सबसे महत्वपूर्ण कैटेगरी होती है, कंपटीशन सेक्शन, जिसमें कोई तीन दशक बाद भारत की तरफ से पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ शामिल हुई है। दूसरा अहम सेक्शन कान फिल्म फेस्टिवल का अन सर्टेन रिगार्ड (परिप्रेक्ष्य में) है जिसमें भारतीय फिल्मकार संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ शामिल है। फिल्म फेस्टिवल के कान क्लासिक सेक्शन में इस साल श्याम बेनेगल की फिल्म ‘मंथन’ दिखाई गई है। इंडियन हेरिटेज फाउंडेशन ने फिल्म का पुनर्पूर्वदशीकरण (रिस्टोरेशन) किया है। कान फिल्म फेस्टिवल के ये सारे सेक्शन और इनमें चयनित फिल्में नीचे दिए गए लिंक पर देखी जा सकती हैं।
https://www.festival-cannes.com/en/the-selection/

विज्ञापन
Fake News annu birendra bhagat film Hamare Baarah not selected to premiere in 77th cannes film festival 2024
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स @Festival_Cannes

कान फिल्म फेस्टिवल की कवरेज करते रहे विभिन्न भाषाओं के भारतीय पत्रकार समय समय पर इस फेस्टिवल को लेकर भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले भ्रम के बारे में लिखते रहे हैं, लेकिन चूंकि सच की पहुंच उतनी नहीं होती है, जितनी कि पीआर एजेंसियों के फैलाए भ्रम या झूठ की होती है, लिहाजा ये सिलसिला साल दर साल जारी है। फिल्म ‘हमारे बारह’ को लेकर भी किसी भी तरह कान का नाम लेकर फिल्म के बारे में एक खबर प्रकाशित कर देने का खूब दबाव ‘अमर उजाला’ पर भी बनाया गया। फिल्म की पीआर टीम बीते हफ्ते भर से इसी काम में लगी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed