{"_id":"6757431f1f445fba00035d0c","slug":"bollywood-stars-who-appeared-in-south-movies-saif-ali-khan-janhvi-kapoor-bobby-deol-deepika-padukone-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs In South: बॉलीवुड कलाकारों का साउथ की फिल्मों से जुड़ रहा नाता, जानिए किस-किस ने पकड़ा दामन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Celebs In South: बॉलीवुड कलाकारों का साउथ की फिल्मों से जुड़ रहा नाता, जानिए किस-किस ने पकड़ा दामन
Tue, 10 Dec 2024 01:07 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:07 AM IST
सार
Bollywood Celebs In South: बॉलीवुड के कलाकार साउथ की फिल्मों का रुख कर रहे हैं। अब आमिर खान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल होता दिख रहा है। आइए जानते हैं किन-किन बॉलीवुड अभिनेताओं ने साउथ की फिल्मों का दामन पकड़ा है।
विज्ञापन
साउथ की फिल्मों में नजर आए ये बॉलीवुड कलाकार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई सितारे साउथ की फिल्मों का रुख कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की मांग हिंदी पट्टी में बढ़ी है, जिसके चलते अब बॉलीवुड के सितारे भी साउथ के प्रोजेक्ट्स अपने हाथ में ले रहे हैं। इस साल कई बॉलीवुड दिग्गजों ने साउथ की फिल्में की। हाल ही में आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वह रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में अपने कैमियो शूट के लिए जयपुर पहुंचे हैं। इससे अभिनेता के साउथ की फिल्म में एंट्री को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। खैर, आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के किन-किन कलाकारों ने साउथ की फिल्मों की ओर रुख किया है।
'कल्कि 2898 एडी'
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन कई साउथ की फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हाल ही में वह ‘रजनीकांत’ की फिल्म 'वेट्टैयन' में नजर आएं। यह फिल्म उनकी तमिल डेब्यू फिल्म भी है। इससे पहले अमिताभ प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा की भूमिका में नजर आए थे।
Stars Who Got Fight With Directors: एक्टर्स का फिल्म के डायरेक्टर से हुआ विवाद, फिर कभी नहीं किया साथ काम

देवरा पार्ट 1
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने इस साल साउथ की फिल्म ‘देवरा’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आईं। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक जान्हवी के पास राम चरण की एक फिल्म पाइपलाइन में है।

कंगुवा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने लंबे समय के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ से तगड़ा कमबैक किया। इसके बाद उन्होंने सूर्या की फिल्म ‘कंगुवा’ से साउथ में पहला कदम रखा। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

दिशा पटानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इस साल दो साउथ फिल्मों में नजर आईं। वह प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' और सूर्या के साथ 'कंगुवा' में दिखीं। हालांकि, वह इससे पहले भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इस साल दो साउथ फिल्मों में नजर आईं। वह प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' और सूर्या के साथ 'कंगुवा' में दिखीं। हालांकि, वह इससे पहले भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।