फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cult Movies: इन फ्लॉप फिल्मों को बाद में मिला कल्ट का तमगा, ऐश्वर्या से लेकर शाहरुख तक स्टार कास्ट में शामिल

Wed, 12 Feb 2025 05:18 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 12 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

Cult Movies: हर साल सिने पर्दे पर कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें कुछ फिल्में तो दर्शकों के मन को भा जाती है और कुछ नहीं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनकी कहानियां किसी हिट फिल्म से भी बढ़िया है।

विज्ञापन
Bollywood unexpected flop movies with starcast including shah rukh khan aishwarya roy ajay devgan
फ्लॉप मूवीज - फोटो : यूट्यूब

कई फिल्में तो ऐसी होती हैं जिनकी कहानी किसी पॉपुलर अभिनेता या अभिनेत्री वाली फिल्म से भी बहुत बेहतर होती हैं, लेकिन पर्दे पर चल नहीं पाती। क्या आपको मालूम है कि ऐसी भी कुछ फिल्में हैं, जो बडे़ स्टारकास्ट के बावजूद फ्लॉप रही हैं। आज जानेंगे कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिसे दर्शकों ने सिनेमा पर्दों पर नकार दिया, लेकिन उनकी कहानियों को देख लोग कहते हैं कि आखिर ऐसा क्यों? आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में…

 

 

Bollywood unexpected flop movies with starcast including shah rukh khan aishwarya roy ajay devgan
सोनचिड़िया - फोटो : यूट्यूब

सोनचिड़िया
यह फिल्म बड़े स्टार कलाकारों से भरी हुई है, इसमें सुशांत सिंह राजपूत, आशुतोष राणा, मनोज वाजपेयी जैसे नाम शामिल हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई, इसकी कहानी डाकू मान सिंह के गैंग पर आधारित है। इस फिल्म को एक अलग एंगल दिया गया है। कहानी में दम होने के बावजूद भी यह फ्लॉप रही, लेकिन इसे आपको एकबार जरूर देखना चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें: VD 12 Teaser: टीजर के साथ सामने आया विजय की अगली फिल्म का नाम, एक्शन और स्टंट करते नजर आए एक्टर

Bollywood unexpected flop movies with starcast including shah rukh khan aishwarya roy ajay devgan
मेरा नाम जोकर - फोटो : यूट्यूब

मेरा नाम जोकर
राज कपूर द्वार निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थी। बाद में यह फिल्म मार्मिक कहानी की वजह से लोगों के दिलों में जगह बना लेती है। इस फिल्म की कहानी राजू नाम के किरदार के आसपास घूमती है। इसमें राजू का किरदार खुद राज कपूर ने निभाया है, जो एक जोकर है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood unexpected flop movies with starcast including shah rukh khan aishwarya roy ajay devgan
रेनकोट - फोटो : यूट्यूूब

रेनकोट
‘रेनकोट’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन और ऐश्वर्या रॉय मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि दोनों प्रेमी अलग हो जाते हैं, लेकिन किश्मत इन्हें दोबारा मिलवा देती है। कहानी दमदार है लेकिन 2004 में आई ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप रही थी। 

यह खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: अनुपम खेर ने ली इस बिजनेसमैन की क्लास, वीडियो शेयर कर बोले- कोई भी एक्टिंग कर सकता है

 

 

विज्ञापन
Bollywood unexpected flop movies with starcast including shah rukh khan aishwarya roy ajay devgan
स्वदेश - फोटो : यूट्यूब

स्वदेश
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता किंग खान शाहरूख की फिल्म 'स्वदेश' फ्लॉप रही थी। लेकिन आज आपको इस फिल्म के कई दीवाने मिल जाएंगे। 2004 में निर्मित इस फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवरिकर ने किया है। इस फिल्म में देशभक्ति को एक अलग एंगल से पेश किया गया है, जो लोगों को आज बहुत रास आती है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed