फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Durga Khote: पहली महिला डाकू से लेकर बिग बी की मौसी तक, ‘जोधाबाई’ के सिवा दुर्गा के दमदार किरदार और भी हैं

Fri, 14 Jan 2022 01:12 PM IST
वर्तिका तोलानी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 14 Jan 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
10 best roles of Durga Khote jodhabai kaikeyi taramati soudamini mrs briganza Mughal E Azam
दुर्गा खोटे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जब भारतीय सिनेमा में महिला किरदारों को भी पुरुष कलाकार या फिर कोठे पर काम करने वाली ही निभाया करती थीं उस समय फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर अभिनेत्री दुर्गा खोटे एक नया बदलाव लाईं। वह ऐसा समय था जब अच्छे परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थीं। तब दुर्गा खोटे ने इस रूढ़िवादिता को तोड़ा और हिंदी और मराठी फिल्मों में कई बेहतरीन किरदारों को निभाने के साथ सिनेमा में हमेशा के लिए अमर हो गईं। इस महान अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको उनके करियर के कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।

10 best roles of Durga Khote jodhabai kaikeyi taramati soudamini mrs briganza Mughal E Azam
अयोध्येचा राजा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : तारामती

फिल्म : अयोध्येचा राजा (1932) 

दुर्गा खोटे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक मूक फिल्म 'फरेबी जाल' से की थी। वी शांताराम की कंपनी प्रभात फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म में दुर्गा का एक छोटा सा ही किरदार रहा। उनको पहचान तब मिली जब इसी कंपनी के बैनर तले उन्होंने अपनी पहली बोलती फिल्म 'अयोध्येचा राजा' में तारामती का किरदार निभाया। इस फिल्म से दुर्गा की प्रसिद्धि बहुत दूर तक फैली। वैसे दुर्गा प्रभात फिल्म कंपनी के साथ माहवार तनख्वाह लेकर काम करते थीं। लेकिन, इस फिल्म की सफलता के बाद उन्होंने अपने आप को आजाद कर लिया और उस समय की दूसरी फिल्म कंपनियों के साथ भी काम करने लगीं।

10 best roles of Durga Khote jodhabai kaikeyi taramati soudamini mrs briganza Mughal E Azam
अमर ज्योति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : सौदामिनी

फिल्म : अमर ज्योति (1936) 

दुर्गा खोटे के सबसे बेहतरीन किरदारों में से एक किरदार सौदामिनी का भी है जो उन्होंने वी शांताराम के निर्देशन में बनी फिल्म 'अमर ज्योति' में निभाया। सौदामिनी एक साहसी महिला होती है जो अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए समुद्री डाकू बन जाती है। वहीं से वह अपने राज्य के तानाशाह की नाक में दम कर देती है। इस फिल्म के जबरदस्त हिट होने के पीछे बताया जाता है कि दुर्गा खोटे की बेहतरीन अदाकारी ही पर्दे पर रंग लाई। इसके अलावा फिल्म का संगीत भी बेहतरीन रहा। यहां से दुर्गा खोटे उस समय के महान कलाकारों चंद्र मोहन, सोहराब मोदी और पृथ्वीराज कपूर की कतार में आकर खड़ी हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
10 best roles of Durga Khote jodhabai kaikeyi taramati soudamini mrs briganza Mughal E Azam
चरणों की दासी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : विद्या की सास

फिल्म : चरणों की दासी (1941) 

फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत किए दुर्गा खोटे को कुछ ही समय बीता था और इतने कम समय में उन्होंने वर्ष 1938 में आई एक फिल्म 'साथी' का निर्माण और निर्देशन भी कर डाला। भारतीय सिनेमा में वह पहली कुछ महिलाओं में से एक हैं जिन्होंने अभिनय के अलावा निर्माण और निर्देशन में भी काम शुरू किया। और जब 40 के दशक की शुरुआत हुई तो दुर्गा के खाते में आए दो बड़े पुरस्कार। गजानन जागीरदार के निर्देशन में बनी फिल्म 'चरणों की दासी' में दुर्गा को विद्या की सास किरदार में देखा गया। विद्या का किरदार फिल्म में अभिनेत्री वानामाला ने निभाया है। यह पारिवारिक ड्रामा फिल्म हिंदी के अलावा मराठी भाषा में भी रिलीज जिसका शीर्षक रहा 'पायाची दासी'। इस फिल्म में बेहतरीन किरदार निभाने के लिए दुर्गा को बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
10 best roles of Durga Khote jodhabai kaikeyi taramati soudamini mrs briganza Mughal E Azam
भरत मिलाप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

किरदार : महारानी कैकेयी

फिल्म : भरत मिलाप (1942) 

इसके अगले ही साल वर्ष 1942 में दुर्गा खोटे ने एक और फिल्म 'भरत मिलाप' में बेहतरीन काम कर दिखाया। जिसके लिए दुर्गा को दूसरी साल लगातार बंगाल फिल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का यह पुरस्कार दुर्गा को फिल्म में महारानी कैकेयी का किरदार निभाने के लिए मिला। फिल्म की कहानी महारानी कैकेयी और उनकी दासी मंथरा से ही शुरू होती है जो अपने महाराज दशरथ से जानबूझकर अपने बेटे भरत को राजा बनाने के लिए भगवान श्री राम का बनवास चाहती है। महारानी कैकेयी के किरदार में दुर्गा ने बेहतरीन काम कर दिखाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed