बॉलीवुड की फिल्मों में डांस का बहुत महत्व होता है। फिल्मों में गाना और डांस बढ़िया हो तो फिल्म को सफल बनने में सहायता मिल जाती है। फिल्मों में गाने को बढ़िया बनाने में कोरियोग्राफर का बहुत बड़ा हाथ होता है। फिल्मों में हीरो के डांस स्टेप्स देखकर हम उन गानों पर झूम जाते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स को ठुमके लगवा चुके उन टॉप 10 कोरियोग्राफर के बारे में जो कोरियोग्राफर से निर्देशक बने...
Choreographer to Director: 10 कोरियोग्राफर जिन्होंने निर्देशन में किया कमाल, ये दो दिग्गज अभिनेता भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. गुरु दत्त
पचास और साठ के दशक में ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’, ‘साहब बीबी और गुलाम’, ‘चौदहवीं का चांद’ जैसी उत्कृष्ट फिल्में बनाने वाले गुरु दत्त ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर साल 1946 में प्रदर्शित फिल्म 'हम एक हैं' से की। निर्देशक के रूप में गुरु दत्त ने साल 1951 में देव आनंद की फिल्म 'बाजी' से अपने करियर की शुरुआत की। बतौर निर्माता-निर्देशक और अभिनेता गुरु दत्त की 'प्यासा' और 'कागज के फूल' अपने जमाने की कल्ट फिल्में मानी जाती हैं। साल 1964 में 39 साल की कम उम्र में उनका निधन हो गया।
2. कमल हासन
कमल हासन ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में की। साल 1974 में उन्होंने मलयालम फिल्म 'मान्याश्री विश्वमित्राणि' में बतौर कोरियोग्राफर अपना करियर आगे बढ़ाया। कई मलयालम और तमिल फिल्मों के अलावा वह साल 1982 में प्रदर्शित अपनी ही हिंदी फिल्म 'सनम तेरी कसम' में भी कोरियोग्राफी कर चुके हैं। निर्देशन में उन्होंने साल 1997 में प्रदर्शित फिल्म 'चाची 420' से कदम रखा था। कमल हासन लंबे समय से अभिनेता, लेखक, निर्माता और निर्देशक के रूप में सक्रिय हैं।
3. चिन्नी प्रकाश
चिन्नी प्रकाश ने बॉलीवुड में साल 1965 में रिलीज फिल्म 'खानदान' से बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘खुदा गवाह’, ‘सबसे बड़ा रुपैया’, ‘खिलाड़ी’, ‘साजन’, ‘करन अर्जुन’, ‘धड़कन’ और ‘मोहरा’ जैसी फिल्में कोरियोग्राफ की हैं। राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे सितारों को अपनी उंगलियों पर नचा चुके चिन्नी प्रकाश ने साल 1997 में फिल्म 'घूंघट' का निर्देशन भी किया था।
4. प्रभु देवा
प्रभु देवा के डांस स्टेप्स की पूरी दुनिया दीवानी है। उन्होंने डांस को एक नया ही रूप दिया है। प्रभु देवा ने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत साल 1989 में कमल हासन की तमिल फिल्म 'वेत्री विझा' से की । दक्षिण से लेकर बॉलीवुड में अब तक 100 से ज्यादा फिल्में कोरियोग्राफ कर चुके प्रभु देवा एक सफल अभिनेता भी हैं। साल 2005 में प्रभु देवा ने तमिल फिल्म 'नुवोस्तनांते नैनोददंतना' के साथ निर्देशन में सफलतापूर्वक कदम रखा। दक्षिण की कई हिट फिल्में कर चुके प्रभु देवा हिंदी में 'वांटेड', 'राउडी राठौर', 'आर राजकुमार' और 'दबंग 3' का निर्देशन कर चुके हैं।