{"_id":"5d416a5a8ebc3e6c9d3b5042","slug":"10-years-of-magadheera-ss-rajamouli-kajal-aggarwal-ram-charan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजामौली की 'मगधीरा' के रिलीज होते ही धीरा-धीरा से गूंज उठा था थियेटर, फिल्म हुई थी सुपरहिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजामौली की 'मगधीरा' के रिलीज होते ही धीरा-धीरा से गूंज उठा था थियेटर, फिल्म हुई थी सुपरहिट
राम चरण और काजल अग्रवाल स्टारर फिल्म ‘मगधीरा’ आज ही के दिन साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। आज भी जब यह फिल्म टेलीविजन पर आती है तो लोग अपना सारा काम छोड़कर इस फिल्म को देखना शुरूकर देते हैं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं इस फिल्म से जुड़ी कुछ रोचक बातें...
विजयेन्द्र प्रसाद यानी के राजामौली के पिता एक मराठी फिल्म देख रहे थे, जिसमें दो लड़ाकों पर मुगल सेना आक्रमण करती है। इसी लड़ाई को देख कर उन्हें ‘मगधीरा’ फिल्म को बनाने का विचार आया था। जिसमें एक रक्षक 100 लड़ाकों से एक अकेला ही लड़ता है और उसे बचाते बचाते मर जाता है। उसके 400 वर्षों के बाद वह फिर से जन्म लेता है।
3 of 5
magadheera
- फोटो : Twitter
लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की कहानी को लेकर वो लेकर जब राजामौली के पिता डायरेक्टर्स के पास गए तो कोई इस पर फिल्म बनाने के लिए राजी नहीं हुआ था। बाद में उन्ही के बेटे ने उस पर थोड़ा काम करके फिल्म बनाई। और फिर जो फिल्म बनी उनके बारे में आप जानते ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
magadheera
- फोटो : Twitter
फिल्म में राम चरण के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी ने पहले गाने में कैमियो किया था। इस फिल्म ने राम चरण और काजल को टॉप के एक्टर्स में लाकर खड़ा कर दिया था। तीनों ने पहली बार साथ काम किया था। राम चरण ने फिल्म में युद्ध वाले सीन के लिए अपनी घोड़े (बादल) का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
5 of 5
s s rajamouli
इस फिल्म में भी बाहुबली सा ही भारी भरकम सेट और ढेर सारा खर्च। इस फिल्म के प्रोडक्शन में राजमौली ने अपना सब कुछ लगा दिया था लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।