विक्रांत मैसी फिल्म '12वीं फेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा पर आधारित है। विक्रांत ने पर्दे पर यह किरदार बहुत खूबसूरती से अदा किया है। इतना ही नहीं, रियल लाइफ में भी वे मनोज कुमार शर्मा से काफी प्रेरित हैं। विक्रांत ने उन्हीं के जैसा बनने की ख्वाहिश जताई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक नोट लिखा है और मनोज कुमार शर्मा का शुक्रिया अदा किया है।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने IPS मनोज कुमार शर्मा के लिए लिखा नोट, बोले- 'सर मैं आप जैसा बनना चाहता हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रांत ने लिखा, 'बहुत कम ही ऐसे लोग मिलते हैं, जो अपनी बात पर अमल करते हैं। वे लोग जो सफलता या असफलता के बावजूद अपने पैर मजबूती से जमीन पर रखते हैं। मैं खुशनसीब हूं कि आपसे मुलाकात हुई। यह फिल्म आपकी वजह से वास्तविक बन पाई। आपने किताब के जरिए लाखों लोगों को प्रेरित किया है। भारतीय इतिहास की दुनिया में यह किताब कल्ट-क्लासिक बन चुकी है। आपके साथ और आपके परिवार के साथ वक्त बिताने के बाद मैं यह बखूबी समझ चुका हूं कि ऐसा क्यों है'।
विक्रांत मैसी ने आगे लिखा, 'आपने न सिर्फ मुझे '12वीं फेल' तक अपना खुद का रीस्टार्ट मूमेंट दिया है, बल्कि आपके रूप में मुझे एक बड़ा भाई, एक गुरु, एक बेहतर इंसान मिला है, जिसके जैसा मैं बनना चाहता हूं'। अभिनेता ने लिखा, 'जैसा कि फिल्म में दुष्यंत सिंह से मनोज कहता है, 'सर मैं आप जैसा बनना चाहता हूं'। आपको जानने और आपसे बार-बार एक बात कहने के बाद भी मैं एक बार और यही कहना चाहता हूं मनोज सर, 'थैंक्यू, मैं इस जीवन में आप जैसा बनना चाहता हू'।
विक्रांत के इस पोस्ट पर आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'भाई तुम्हारे साथ बहुत सारा समय बिताकर दो बातें मुझे बहुत गहराई से महसूस हुईं। एक तो तुम एक बेहतरीन इंसान हो, बहुत सच्चे इंसान, मेरे लिये छोटे भाई जैसे। दूसरी बात, जिस तरह से तुमने मनोज को जीया है, उसे अंदर तक समझा है, उसे पूर्णता के साथ पर्दे पर उतारा है उससे तुम्हारे प्रति मेरे अंदर, गजब का सम्मान और प्यार बहुत गहराई से महसूस हो रहा है। तुम हमेशा जीवन की ऊंचाइयां छूते रहो'।
Sidharth-Kiara: कियारा से शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की बात, कहा- 'पहले से और जिम्मेदार महसूस करता हूं'
बता दें कि विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' 27 अक्तूबर 2023 को रिलीज हुई। बेहद कम बजट की यह फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में डटी है। इसने काफी अच्छा कारोबार किया है। फिल्म अब तक 39.6 करोड़ रुपेय का कारोबार कर चुकी है।
Trisha: अपने 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर तृषा से माफी नहीं मांगेंगे मंसूर अली खान, नदीगर संगम को भी दी धमकी