{"_id":"655c8881e9681f44250a9bf8","slug":"yodha-star-sidharth-malhotra-opens-up-his-married-life-with-kiara-advani-on-koffee-with-karan-season-8-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth-Kiara: कियारा से शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की बात, कहा- 'पहले से और जिम्मेदार महसूस करता हूं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidharth-Kiara: कियारा से शादी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की बात, कहा- 'पहले से और जिम्मेदार महसूस करता हूं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 21 Nov 2023 04:10 PM IST
सार
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी वर्ष शादी के बंधन में बंधे हैं। बी-टाउन का यह कपल खुशी-खुशी अपना शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहा है। दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से पहले बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर का चर्चित शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में अब तक दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट-करीना कपूर खान, सनी देओल-बॉबी देओल और सारा अली खान-अनन्या पांडे जैसे सितारे नजर आ चुके हैं। अब करण के इस शो में जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन नजर आने वाले हैं। करण के शो में सिद्धार्थ ने कियारा आडवाणी के साथ अपने विवाहिक जीवन के बारे में भी खुलासा किया है।
2 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : Social Media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इसी वर्ष शादी के बंधन में बंधे हैं। बी-टाउन का यह कपल खुशी-खुशी अपना शादीशुदा जीवन व्यतीत कर रहा है। दोनों एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से पहले बिल्कुल भी नहीं कतराते हैं। ऐसे में हाल ही में करण के शो में पहुंचे सिद्धार्थ ने कियारा को लेकर भी बातचीत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शो में बताया कि उन दोनों के बीच बहुत प्यार है। साथ ही वह अब पहले से ज्यादा जिम्मेदार महसूस करने लगे हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : Instagram
अभिनेता ने कहा, 'मैं लगभग 16 साल पहले मुंबई आया था, और शुरुआती वर्षों में मैं दोस्तों के साथ अकेले रहता था। मैंने दोस्तों के साथ कमरे और अपार्टमेंट साझा किए हैं। अब मेरे पास एक व्यक्ति है जिसे मैंने डेट किया है और जाहिर है और जाहिर है, उनमें बहुत प्यार है। मैं अब अधिक जिम्मेदार महसूस करता हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मेरे पास एक और व्यक्ति है जिसका मुझे ख्याल रखना है।'
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
- फोटो : Social Media
कियारा आडवाणी की सराहना करते हुए कहा, वह मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं। हम दोनों को एक साथ बांधने वाली बात यह है कि हम दोनों बहुत ही पारिवारिक हैं। हम दोनों की परवरिश वैसी ही है। भले ही वह मुंबई में पली-बढ़ी हैं, लेकिन वह बहुत अलग हैं। इंडस्ट्री में या कैमरे के पीछे जो कुछ भी हो रहा है, उससे वह इतनी प्रभावित नहीं हैं। मुझे वह पसंद है।
विज्ञापन
5 of 5
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'वह अपने स्टारडम को एक तरह से संभालती है, शायद उसी तरह से, जो मुझे पसंद है। आज भी हम एक साथ समय बिताना और परिवारों से मिलना पसंद करते हैं। मुंबई में मेरा कभी कोई परिवार नहीं था, लेकिन अब मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।' बता दें कि इसी साल 7 फरवरी को राजस्थान में सिद्धार्थ और कियारा ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।