सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: कितना अलग है शाहरुख और सलमान के काम करने का तरीका? कटरीना कैफ ने बताया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Nov 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Tiger 3 star Katrina Kaif talks About differences in SRK and Salman Khan working styles
शाहरुख खान-कटरीना कैफ-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आ रही हैं। वर्ल्डवाइड यह फिल्म 400 करोड़ क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक यह फिल्म वर्ल्डवाइड 373 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। वहीं शाहरुख खान भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। हाल ही में कटरीना ने सलमान और शाहरुख खान के काम करने के स्टाइल पर बात की।

Trending Videos
Tiger 3 star Katrina Kaif talks About differences in SRK and Salman Khan working styles
सलमान खान-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

कटरीना कैफ ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा कि वह बेहद सहज रहते हैं। यह उनकी सबसे बड़ी खूबी है। वह किसी चीज को लेकर एक निश्चित तरीके से नहीं रहते हैं और न ही इसका बोझ रखते हैं। वह बहुत सहज रहते हैं और स्क्रीन पर भी अपने अंदाज में ही नजर आते हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 star Katrina Kaif talks About differences in SRK and Salman Khan working styles
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को लेकर अभिनेत्री ने कहा, 'उनका फोकस और समर्पण देखने लायक होता है। वह सेट पर हर रोज किसी न्यूकमर की तरह इसी समर्पण के साथ आते हैं। इसी अंदाज में हर सीन और शॉट देते हैं। मुझे याद है 'जीरो' के दौरान वह मुझे तब भी सलाह देते थे, जब वह ऑन स्क्रीन नहीं होते थे'।
Kartik Aryan: सारा के ब्रेकअप खुलासे पर भड़के कार्तिक आर्यन, कहा- 'रिश्ता अगर दो लोगों के बीच है तो...'

Tiger 3 star Katrina Kaif talks About differences in SRK and Salman Khan working styles
टाइगर 3-कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'टाइगर 3' में कटरीना एक बार फिर जोया के किरदार में नजर आई हैं। उनके अभिनय और एक्शन सीक्वेंस की काफी तारीफ हो रही हैं। कटरीना ने अपने किरदार की तैयारी काफी मेहनत से की। अभिनेत्री ने बताया, 'जब भी 'टाइगर' की बात आती है तो मैं खुद ही शारीरिक तौर पर उस जोन में आ जाती हूं'।
Aquaman 2 New Trailer: 'एक्वामैन 2' का नया धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, परिवार और साम्राज्य को बचाते दिखे जेसन मोमोआ

विज्ञापन
Tiger 3 star Katrina Kaif talks About differences in SRK and Salman Khan working styles
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'टाइगर 3' की बात करें तो यह यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है और टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी। सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी इस फिल्म में अहम रोल में नजर आए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 236.43 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अब 'मैरी क्रिसमस' कटरीना की आगामी फिल्म है।
Chiranjeevi: तृषा के समर्थन में आए चिरंजीवी, बोले- मंसूर अली खान की भद्दी टिप्पणियां सभी महिला के लिए अपमानजनक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed