बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने फिल्म 'रॉकस्टार' से रणबीर कपूर के साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में अभिनेत्री ने रणबीर कपूर और शाहिद कपूर के साथ अपने लिंक-अप की खबरों पर खुलकर बात की है। नरगिस ने बताया कि अफवाहों के मुताबिक तो वह अब तक अपने कई इंडस्ट्री सहयोगियों के साथ प्यार से जुड़ी हुई थीं।
Nargis Fakhri: नरगिस फाखरी ने रणबीर-शाहिद संग अफेयर की अफवाहों पर की खुलकर बात, किया चौंकाने वाला खुलासा
नरगिस फाखरी ने हाल ही में लिंक-अप की अफवाहों को लेकर कहा, 'मैं फिल्म उद्योग में हर दूसरे व्यक्ति के साथ जुड़ा हुई थी और यह मुझे पागल कर देता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरगिस फाखरी ने हाल ही में लिंक-अप की अफवाहों को लेकर कहा, 'मैं फिल्म उद्योग में हर दूसरे व्यक्ति के साथ जुड़ा हुई थी और यह मुझे पागल कर देता था। एक बार एक लेख आया था जिसमें कहा गया था कि मैं शाहिद कपूर के अपार्टमेंट में चली गई और मेरी मां भी उनसे मिलने के लिए आईं। लोगों ने मुझे मैसेज करके पूछना शुरू कर दिया था, कि क्या तुम्हारी मां शहर में हैं? और मेरी मां तो यहां कभी आईं ही नहीं। इसलिए, मुझे इन सब की आदत डालनी पड़ी।'
Kartik Aryan: सारा के ब्रेकअप खुलासे पर भड़के कार्तिक आर्यन, कहा- 'रिश्ता अगर दो लोगों के बीच है तो...'
अभिनेत्री ने बातचीत के दौरान एक घटना को याद करते हुए खुलासा किया कि कैसे एक बार एक रिपोर्टर ने उनसे बॉलीवुड स्टार्स के साथ एंजॉय करने को लेकर सवाल किया था। नरगिस ने बताया, 'एक रिपोर्टर मेरे पास आई और बोली कि बी-टाउन के स्टार्स के साथ एंजॉय करना कैसा है? उसने इसे इस तरह से यह कहा जैसे वह कुछ संकेत दे रही हो और यही वह समय था जब इस तरह के तमाम लेख सामने आ रहे थे।'
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका
नरगिस ने आगे कहा, 'मैंने उस रिपोर्टर से बस इतना कहा कि मैं इंतजार कर रही हूं कि तुम मुझे समलैंगिक बनाओ। यह सुनकर उसका चेहरा उतर गया और वह बाहर चली गई। इसके बाद उसने इसकी हेडलाइन बना दी और मैं मुसीबत में पड़ गई।' नरगिस फाखरी ने वर्ष 2011 में रणबीर कपूर की रॉकस्टार से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'हाउसफुल 3', 'मद्रास कैफे', 'मैं तेरा हीरो' और 'कॉकटेल' जैसी फिल्मों में देखा गया है। नरगिस आखिरी बार फिल्म 'शिव शास्त्री बाल्बोआ' में नजर आई थीं।
हालांकि एक्ट्रेस को शुरुआती करियर के दिनों में उनकी भाषा को लेकर काफी आलोचना सहनी पड़ी थी। इसबारे में बात करते हुए नरगिस ने कहा, 'मुझे शुरू में लगता था कि वे मेरे प्रति कठोर हैं, लेकिन आज मैं ऐसा नहीं सोचती। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं, क्योंकि किसी भी व्यवसाय में, और निश्चित रूप से इसमें, किसी को परवाह नहीं है कि कैमरे के पीछे क्या चल रहा और मैंने इसमें कितना समय, प्रयास और कड़ी मेहनत की है। उन्होंने अंतिम परियोजना देखी और उसी आधार पर उन्होंने मुझे जज किया, लेकिन हर किसी को ऐसा महसूस नहीं हुआ क्योंकि मेरे बहुत सारे प्रशंसक हैं।'
दूल्हा बनने की तैयारी कर रहे हैं रणदीप हुड्डा, इस दिन लेंगे सात फेरे