{"_id":"655c55e4670308b35906cdcd","slug":"rakhi-sawant-and-her-ex-husband-adil-khan-durrani-to-enter-the-bigg-boss-17-house-as-wild-card-contestants-2023-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका
सुपरस्तार सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए पांच हफ्ते पूरे हो चुके हैं। शो छठवें हफ्ते में पहुंच चुका है, लेकिन दर्शक अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। शो इस सीजन की टीआरपी बढ़ाने के लिए मेकर्स घर में नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। मगर, कंटेस्टेंट्स की घटिया स्ट्रैटजी देखकर अब दर्शक भी बोर होने लगे हैं। ऐसे में अब यह दावा किया जा रहा है कि शो में अब नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो सकती है। इसके लिए ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी का नाम सामने आ रहा है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक बिग बॉस 17 की टीआरपी बढ़ाने के लिए शो के मेकर्स राखी सावंत की घर में एंट्री करवा सकते हैं। इसके साथ ही कहा जा रहा है शो के इस सीजन के पांच सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट सकता है। इसकी शुरुआत नाविद सोल के साथ हो चुकी है। बता दें कि नाविद का मिड वीक एविक्शन हुआ है।
शो को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स शो में राखी के साथ-साथ उनके पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी को लेकर आएंगे। दोनों के साथ में घर में कदम रखने से शो में काफी धमाका देखने को मिलेगा। दोनों के बीच के विवाद से दुनिया वाकिफ है। ऐसे में जब अगर बिग बॉस के घर में दोनों को साथ में रहना पड़ेगा, तो शो में जबरदस्त धमाका देखने को मिलेगा। इससे चलते शो की टीआरपी को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में अभिनेत्री राखी सावंत पहले भी कई बार आ चुकी हैं। राखी बिग बॉस के पहले सीजन में आई थीं। इसके बाद से बिग बॉस के मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए उन्हें बुलाते रहते हैं।
वहीं, बिग बॉस 15 में राखी ने अपने पति रितेश सिंह के साथ घर में एंट्री ली थी। उन्होंने इसी शो में दुनिया को पहली बार रितेश का चेहरा दिखाया था। इसके चलते शो की टीआरपी में तेजी से इजाफा हुआ था। इस बार भी शो के मेकर्स कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।