यह बात झूठी नहीं है कि फैंस ही अभिनेताओं को स्टार्स बनते हैं। हालांकि, फैंस को यह सोचना चाहिए कि मशहूर हस्तियां भी इंसान ही होते हैं। वे एक वस्तु की तरह व्यवहार किए जाने के लायक नहीं हैं। फैंस समय-समय पर भूल जाते हैं कि उन्हें अपनी लिमिट्स ध्यान रखनी चाहिए। हालांकि, कुछ फैंस स्टार्स के पीछे इतने दीवाने होते हैं कि उनके साथ सेल्फी लेने के लिए हर दम कोशिश करते हैं। कभी-कभी फैंस की ये हरकतें स्टार्स को गुस्सा दिला देती हैं और वह ट्रोल किए जाते हैं। हाल ही में नाना पाटेकर का फैन को थप्पड़ मारने का एक वीडियो वायरल हुआ था। चलिए आज इस स्टोरी में ऐसे सेलेब्स के बारे में बताते हैं जो फैंस पर सेल्फी लेने की वजह से भड़के हैं..
{"_id":"6558d920a426341bce0df36a","slug":"celebs-misbehaved-with-fans-as-they-tried-to-take-selfie-nana-patekar-salman-khan-ranveer-singh-anushka-2023-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: फैंस के सेल्फी मांगने पर गुस्से में लाल हुए ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत ये शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Celebs: फैंस के सेल्फी मांगने पर गुस्से में लाल हुए ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत ये शामिल
Tue, 21 Nov 2023 12:33 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
स्टार्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की नेट वर्थ
- फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान
शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे थे। बाहर निकलते वक्त उन्होंने सलाम किया और अपने उन फैंस को फ्लाइंग किस भी दी। हालांकि, एक फैन ने अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की और उनके पास आया। शाहरुख खान ने अपने फैन का हाथ दूर कर दिया। इसके बाद उनके बॉडीगार्ड उस फैन को शाहरुख से दूर ले गए। इस घटना के लिए शाहरुख को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था।

मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को हाल ही में एक फैन के साथ सेल्फी न क्लिक करने के लिए ट्रोल किया गया था। सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेत्री को एक ऑटो-रिक्शा चालक से दूर जाते हुए देखा गया। दरअसल, वह ऑटो-रिक्शा चालक अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर सुर्खियों में चल रहे ऋतिक रोशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। ऋतिक रोशन भी एक फैन पर अपना आपा खो बैठे थे, जो सेल्फी के लिए उनके और उनके बच्चों के बहुत करीब आ गया था। अभिनेता गुस्से में उस फैन के ऊपर चिल्ला भी पड़े थे। ऋतिक ने गुस्से में उससे पूछा था, 'क्या कर रहे हो यार?' इस घटना के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड में अपने गुस्से के लिए मशहूर सलमान खान भी अपने फैंस के साथ कई बार गुस्से में बर्ताव कर चुके हैं। 'भाईजान' सलमान खान ने भी बीते दिनों एक फैन को सेल्फी लेने से मना कर दिया था। दरअसल, सलमान के पास जब एक फैन फोटो खींचने आया था, तो उन्होंने उसे घूरा था। इतने में ही उनके बॉडीगार्ड शेरा ने उसे धक्का दे दिया था। हालांकि, बार-बार जान से मारने की धमकियां मिलने के कारण हीते दिनों एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, जिसके चलते सभी सख्ती से पेश आ रहे थे।