बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और लुक्स के लिए जाने जाते हैं। स्टार बनने के लिए प्राथमिक जरूरतें भी यही हैं। हालांकि, इंडस्ट्री में कुछ सितारे अपने अभिनय के अलावा अपनी पढ़ाई-लिखाई की वजह से भी ध्यान आकर्षित करते हैं। वहीं, कुछ बड़े और नामी सितारे ऐसे हैं, जो 12वीं के बाद पढ़ नहीं पाए। ऐसा नहीं था कि पढ़ाई में इनकी दिलचस्पी नहीं थी, बल्कि अलग-अलग वजहों से इन्हें 12वीं से आगे की अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ गई। आइए जानते हैं...
Bollywood Celebs: सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ पाए बॉलीवुड के ये सितारे? जानिए इनकी आगे की पढ़ाई का हाल
आलिया भट्ट
अभिनेत्री आलिया भट्ट की बात करें तो इन्होंने बहुत ही कम समय में अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में कामयाबी हासिल कर ली। लेकिन पढ़ाई के मामले में यह अपने पति व बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर से काफी पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया ने सिर्फ 12वीं क्लास तक ही पढ़ाई कर पाईं, इसके बाद वह अपने करियर पर फोकस हो गईं। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो उन्होंने देश से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने न्यूयॉर्क के 'स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स' से फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है। इसके साथ ही ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टिट्यूट से एक्टिंग का भी कोर्स किया है।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने को लेकर चर्चा में हैं। वह इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार हैं। लेकिन, पढ़ाई के मामले में वह काफी पीछे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका सिर्फ 12वीं ही पास हैं। ऐसा नहीं है कि दीपिका आगे पढ़ना नहीं चाहती थीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन इसी बीच उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग से ऑफर्स आने लगे और करियर बनाने के चक्कर में उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई। इस मामले में उनके पति व बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह उनसे काफी आगे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर ने मुंबई के 'एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स' से पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के इंडियाना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री भी हासिल की।
The Mirza Malik Show: तलाक की खबरों के बीच शोएब के लिए 'कुंडी मत खड़काओ' गाती नजर आईं सानिया, देखें वीडियो
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैश्विक स्तर पर अपने अभिनय का डंका बजा रही हैं। हालांकि, उनकी पढ़ाई जरूर आपको चौंका सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा सिर्फ 12वीं पास हैं। ऐसा नहीं है कि वह आगे पढ़ना नहीं चाहती थीं, उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए अप्लाई भी किया था, लेकिन इसी बीच 'मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' का खिताब अपने नाम करने के बाद वह एक्टिंग में उतर गईं और उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई।
Tunisha Sharma: पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान, तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के भी दर्ज होंगे बयान
ऐश्वर्या राय बच्चन
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी सिर्फ 12वीं पास हैं। ऐश्वर्या भी आगे पढ़ना चाहती थीं लेकिन 'मिस वर्ल्ड' का खिताब जीतने के बाद उन्हें फिल्मों के लिए ऑफर्स आने लगे। इसके बाद वह एक्टिंग में आ गईं। इस दौरान उनकी पढ़ाई पीछे छूट गई।
Malaika Arora: शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा, दहेज में लेकर जाएंगी मां के कंगन?