{"_id":"5c7118dfbdec2273ac45f399","slug":"14-bollywood-movies-which-lose-in-oscars-award-now-film-newton-is-hope-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर अवॉर्ड जीतने से चूकी थीं ये 14 बॉलीवुड फिल्में, अब इस फिल्म पर टिकी है भारत की उम्मीद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्कर अवॉर्ड जीतने से चूकी थीं ये 14 बॉलीवुड फिल्में, अब इस फिल्म पर टिकी है भारत की उम्मीद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 23 Feb 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
oscars
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के लिए ऑस्कर अवॉर्ड महज एक सपना सा प्रतीत होता है। 100 साल के भारतीय सिनेमा के हाथ अभी तक एक भी ऑस्कर अवॉर्ड नहीं लग पाया है जबकि अकेले भारत में ही साल में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया जाता है। इतना ही नहीं भारतीय फिल्में विदेशी भाषा कैटेगरी में अब तक एक बार भी कोई ऑस्कर नहीं जीत पाई है। इस साल आयोजित होने जा रहे ऑस्कर अवॉर्ड के लिए फिल्म 'न्यटून' को नामित किया गया है। फिल्म में राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म 22 सितंबर 2017 को रिलीज हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद भी आई थी। फिल्म में राज कुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल और रघुबीर यादव भी मुख्य भूमिका में थे। गौरतलब है कि ऐसी 14 बॉलीवुड फिल्में रही हैं जो ऑस्कर के लिए नामित तो हुईं लेकिन इनमें से एक भी फिल्म यह अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर सकी। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में.....
2 of 5
bollywood
अपुर संसार (1959), गाइड (1965), सारांश (1984), नायकन (1987), परिंदा (1989), अंजलि (1990), हे राम (2000), देवदास (2002), हरिचन्द्रा फैक्ट्री (2008), बर्फी (2012) और कोर्ट (2015) को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है, लेकिन इन सभी फिल्मों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। बता दें कि देवानंद, शाहरुख खान और अनुपम खेर जैसे सुपरस्टार्स की ऑस्कर के लिए नामित हुईं ये फिल्में भी इस सेरेमनी में बाजी ना मार सकीं।
3 of 5
bollywood
वहीं, मदर इंडिया (1957), सलाम बॉम्बे (1988) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) ने ऑस्कर अवॉर्ड के फाइनल की रेस में जगह जरूर बनाई थी लेकिन आखिरी पड़ाव पर आकर यह सभी फिल्में दम तोड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood
इससे पहले साल 2013 में फिल्म 'लंच बॉक्स' को ऑस्कर की दावेदारी के हिसाब से मजबूत बताकर नामित नहीं किया गया था। इसके बजाय कोरिया की फिल्म 'द गुड रोड' को इसके लिए भेजा गया था। फिल्म 'लंच बॉक्स' का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया था। वहीं, अब भारत की उम्मीद फिल्म 'न्यूटन' से जुड़ी हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अमित मासुरकर ने किया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या फिल्म 'न्यूटन' भारत का ऑस्कर जीतने का सपना पूरा कर पाएगी या नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
bollywood
ये भी जानें
गौरतलब है कि 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'लाइफ ऑफ पाई' और 'गांधी' जैसी फिल्मों ने ऑस्कर में जीत हासिल की थी लेकिन दुर्भाग्यवश ये सभी फिल्में किसी भारतीय डायरेक्टर की नहीं हैं। भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वालों में भानु अथैया, रसेल पुकुट्टी, ए आर रहमान और गुलजार का नाम ही शामिल हैं। वहीं, सत्यजीत रे साल 1991 में ऑस्कर सेरेमनी में लाइफटाइम अचीवमेंट से नवाजे गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।