{"_id":"5ad46d0d4f1c1b81028b4ce5","slug":"14-year-surat-girl-run-away-from-house-to-meet-bollywood-actor-varun-dhawan-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वरुण धवन की दीवानगी में इस नाबालिग लड़की ने पार की सारी हदें, घर के बाहर किया इंतजार और फिर..","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वरुण धवन की दीवानगी में इस नाबालिग लड़की ने पार की सारी हदें, घर के बाहर किया इंतजार और फिर..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर्स की दीवानगी के कई किस्से आपने सुने होंगे। ऐसा ही एक वाकया सामने आया जिसमें एक नाबालिग लड़की अपना घर छोड़कर बॉलीवुड के इस टॉप हीरो के घर के बाहर पहुंच गई। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि वरुण धवन हैं।
2 of 5
Varun Dhawan
यह पूरा मामला शनिवार का है। सूरत की रहने वाली 14 साल की मासूम वरुण धवन की जबरा फैन है। वह अपने फेवरेट एक्टर वरुण धवन से सिर्फ एक बार मिलना चाहती थी। इस चाहत को पूरा करने के लिए लड़की सूरत से मुंबई पहुंच गई। मुंबई में वरुण धवन के खार वाले घर के बाहर यह लड़की घंटों वरुण की एक झलक पाने का इंतजार करती रही।
3 of 5
Varun Dhawan
वरुण के घर के बाहर खड़े गॉर्ड ने लड़की को बताया कि वरुण घर पर नहीं हैं। लड़की को सिक्योरिटी गॉर्ड की बात पर यकीन नहीं हुआ और वह अचानक चीखने चिल्लाने लगी। तभी बिल्डिंग के एक शख्स ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वरुण धवन
सांताक्रूज पुलिस को छानबीन में पता चला कि यह नाबालिग लड़की सूरत के कपड़ा व्यापारी की बेटी है। जो बिना कुछ कहे घर से भाग गई थी। इस लड़की के पेरेंट्स ने गुमशुदगी की रिपोर्ट सूरत के अमरोली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक लड़की शुक्रवार को तीन बजे घर से निकली और स्टेशन से मुंबई जाने वाली ट्रेन ली।
विज्ञापन
5 of 5
amitabh
आपको बता दें, इससे पहले अमिताभ बच्चन और विराट कोहली से मिलने के लिए दो नाबालिग बच्चे मुंबई पहुंच गए थे। यह दोनों बच्चे मथुरा के रहने वाले थे। पहले यह बच्चे बिग बी के घर जलसा पहुंचे उसके बाद विराट के घर। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। वरुण धवन की फिल्म 'अक्टूबर' हाल ही में रिलीज हुई है लेकिन इसे अच्छे रिस्पांस नहीं मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।