फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी इस लड़की के प्यार में पागल हो गए थे सलमान खान, 17 साल पहले 'राधे' बन हुए थे सुपरहिट

Sat, 15 Aug 2020 12:22 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 15 Aug 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
17 Years Of Tere Naam Bhumika Chawla and Salman Khan tragic love story
तेरे नाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

2003 में 15 अगस्त को सलमान खान की एक फिल्म रिलीज हुई थी, जो युवाओं को काफी पसंद आई थी। जी हां,  ये वही फिल्म थी जिसने सलमान के डूबते करियर को सहारा दिया था। सलमान रातों रात राधे के नाम से मशहूर हो गए थे। उस दौर के युवा सलमान के हेयरस्टाइल से प्रेरित होकर वैसे ही बाल कटवाने लगे थे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आईं थीं, जो उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में सचिन खेड़ेकर, रवि किशन, इंदिरा कृष्णन नजर आई थीं। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 17 साल बीत गए हैं।

17 Years Of Tere Naam Bhumika Chawla and Salman Khan tragic love story
तेरे नाम - फोटो : ट्विटर

'तेरे नाम' तमिल की एक फिल्म 'सेतु' का रीमेक थी। इसी फिल्म के दौरान अनुराग कश्यप और सलमान खान की दुश्मनी शुरू हुई थी। दरअसल पहले इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे थे। कहा जाता है कि अनुराग का कहना था कि फिल्म का हीरो मथुरा, आगरा साइड का था। तो सलमान को यूपी वाले लड़के के किरदार में अनुराग नहीं देख पा रहे थे। इसलिए अनुराग ने कोशिश की और सलमान को छाती के बाल बढ़ाने की सलाह दी। 

17 Years Of Tere Naam Bhumika Chawla and Salman Khan tragic love story
तेरे नाम

सलमान, अनुराग को देखते रहें और उनकी पूरी बात उसने सुनी। पर कुछ बोला नहीं। अगले ही दिन अनुराग कश्यप को फिल्म के प्रोड्यूसर का फोन आया। अनुराग जब उससे मिलने पहुंचे तो उनकी तरफ एक कांच की बोतल उड़ते हुए आई। इसके बाद प्रोड्यूसर ने चीखते हुए कहा- तू सलमान को बाल उगाने को बोलेगा! इसके बाद अनुराग कश्यप रातों रात फिल्म से रिप्लेस हो गए और बाद में इस फिल्म को सतीश कौशिक ने डायरेक्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
17 Years Of Tere Naam Bhumika Chawla and Salman Khan tragic love story
तेरे नाम

'तेरे नाम' सलमान खान के लिए गेम चेंजर साबित हुई, फिल्म खूब चली। खासकर फिल्म में सलमान का लंबे बालों वाला लुक सबको खूब पसंद आया।  युवाओं में इसका क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ा और हर कोई इसी स्टाइल में हेयर कट कराने लगा। फिल्म में पागल आशिक के किरदार में सलमान ने खुद को ऐसे ढाला कि आज भी लोग तेरे नाम को उनकी बेहतरीन फिल्मों में शुमार करते हैं।

विज्ञापन
17 Years Of Tere Naam Bhumika Chawla and Salman Khan tragic love story
तेरे नाम

इस फिल्म ने उस दौरान कमाई के कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। इस फिल्म के लिए रवि किशन को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया था। इस फिल्म की कहानी बाला ने लिखी थी, जो तमिल वर्जन के निर्देशक भी थे। कहा जाता है कि तेरे नाम की कहानी बाला के एक दोस्त की असल जिंदगी से प्रेरित थी, जो एक लड़की के प्यार में पड़ जाते हैं और बाद में उनके मेंटल असाएलम जाना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed