सब्सक्राइब करें

'2.0' गिरावट के बाद तीसरे दिन मुश्किल से संभली, 'बाहुबली' को पीछे छोड़ने में नाकाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
2.0 movie 3rd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

साल 2010 में आई रोबोट की सीक्वल 2.0 ने रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म के वीएफएक्स और ग्राफिक्स की सभी सराहना कर रहे हैं। फिल्म केवल देश में ही नहीं विदेशों में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। पहले दिन ही फिल्म को जिस तरह का पॉजीटिव रिएक्शन मिला उसके बाद ही माना जा रहा था कि आने वाले दिनों में इसका क्रेज और बढ़ सकता है। 

Trending Videos
2.0 movie 3rd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर की 2.0 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा हो लेकिन फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड से पीछे ही है। बाहुबली 2 ने हिन्दी वर्जन में ओपनिंग डे पर 41 करोड़ का बिजनेस किया था जबकि 2.0 की कमाई उसके आधे से भी कम है। यही नहीं दूसरे दिन तो फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। 2.0 के दो दिन का कलेक्शन मिला दें तब भी बाहुबली 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन तक नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 movie 3rd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि 'दूसरे दिन भी 2.0 की मजबूती बरकरार हालांकि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। जिस तरह का हाइप है उसके बाद लग रहा है वीकेंड में कलेक्शन और बढ़ेगा। हिन्दी वर्जन में फिल्म ने गुरुवार को 20.25 करोड़ और शुक्रवार को 18 करोड़ की कमाई। इस तरह फिल्म ने कुल 38.25 करोड़ का बिजनेस किया।'



 

2.0 movie 3rd day box office collection
2.0 - फोटो : instagram

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट कर बताया कि 'दो दिन में 2.0 ने भारत में 135 करोड़ रुपये और विदेशों में 55 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने 190 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं तीसरे दिन यानी शनिवार को हिन्दी वर्जन में फिल्म की कमाई में 5 करोड़ की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और कुल 25 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह अगर दो दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन और तीसरे दिन के हिन्दी वर्जन की कमाई भी मिला दें तो अभी तक फिल्म ने 215 करोड़ का कुल बिजनेस कर लिया है।' 



विज्ञापन
2.0 movie 3rd day box office collection
2.0 - फोटो : twitter
फिल्म 2.0 के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि '2.0 को उत्साहजनक रिस्पॉन्स। इस प्यार के लिए सभी का धन्यवाद। 3डी में इसका ग्रैंड अनुभव।' डायरेक्टर शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 के वीएफएक्स और ग्राफिक्स पर बहुत काम किया गया है। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। 2.0 फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिन्दी में रिलीज किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed