सब्सक्राइब करें

प्रियंका की शादी से लेकर दीपवीर के रिसेप्शन तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Dec 2018 08:35 AM IST
विज्ञापन
priyanka marriage to deepika ranveer reception here top 5 news
priyanka chopra - फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा आज लेंगी 7 फेरे

प्रियंका चोपड़ा आज यानी 2 दिसंबर को निक जोनस के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगी। इससे पहले 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से प्रियंका ने निक संग शादी संपन्न की। प्रियंका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आईं। जिसमें मुकेश अंबानी का पूरा परिवार नजर आया। मुकेश के बेटे आकाश अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ भी पहुंचे थे। 

पढ़ें: प्रियंका-निक की तस्वीरें, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी आज लेंगी 7 फेरे
Trending Videos
priyanka marriage to deepika ranveer reception here top 5 news
deepika, ranveer - फोटो : amar ujala
दीपिका-रणवीर का तीसरा रिसेप्शन
पावरफुल कपल दीपिका-रणवीर की शादी का खुमार अभी भी उतरा नहीं है। शादी के बाद अब तक तीन रिसेप्शन हो चुके हैं। एक दिसंबर को मुंबई में हुए रिसेप्शन में बॉलीवुड और खेल जगत के कई सितारे पहुंचे। मेहमानों में जावेद अख्तर, शबाना आजमी, रेखा, विकी कौशल, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और हेमा मालिनी नजर आए। रिसेप्शन के दौरान दीपिका-रणवीर ने वेस्टर्न लुक अपनाया। दीपिका ने जहां रेड गाउन पहन रखा था वहीं रणवीर ब्लैक सूट में नजर आए।

पढ़ें: दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की एक-एक तस्वीर यहां देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka marriage to deepika ranveer reception here top 5 news
2.0 - फोटो : twitter
वीकेंड में '2.0' की जबरदस्त कमाई  
600 करोड़ के बजट में बनी रजनीकांत और अक्षय कुमार की 2.0 ने शनिवार को बीते दो दिनों की अपेक्षा ज्यादा बिजनेस किया। 2.0 ने पहले दिन हिन्दी वर्जन में 20.25 करोड़, दूसरे दिन 18 करोड़ की कमाई की। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता दिखा। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, शनिवार को फिल्म ने पहले दिन से 5 करोड़ का ज्यादा बिजनेस करते हुए 25 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं वर्ल्ड वाइड कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दो दिनों में फिल्म ने 190 करोड़ रुपये इक्ट्ठे कर लिए हैं।

पढ़ें: '2.0' ने आमिर खान की 'ठग्स' को ऐसे दी मात, दूसरे दिन भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
priyanka marriage to deepika ranveer reception here top 5 news
Boman Irani - फोटो : amar ujala
बोमन ईरानी का बर्थडे आज
फिल्मों में यादगार अभिनय करने वाले बोमन ईरानी का जन्म 2 दिसंबर को मुंबई में हुई था। बोमन ने पहली फिल्म 42 साल की उम्र में की। साल 2003 में बोमन की पहचान फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस से बनी। बोमन अभी तक 50 से अधिक फिल्में कर चुके हैं। हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड, दोस्ताना, युवराज, थ्री इडियट्स, तीन पत्ती, हम तुम और घोस्ट, हाउसफुल, हाउसफुल 2 और संजू जैसी फिल्मों में बोमन अलग-अलग रंग में दिखे हैं। 

पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले वेटर का काम करते थे बोमन ईरानी, 42 की उम्र में किया डेब्यू
विज्ञापन
priyanka marriage to deepika ranveer reception here top 5 news
bigg boss - फोटो : bigg boss
'बिग बॉस' के घर में काला जादू
टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 में सभी घरवालों के होश तब उड़ गए जब घर में कोई जादू-टोना कर गया। बिग बॉस के घर में कटा हुआ नींबू पाया गया जिसे सबसे पहले दीपिका ने देखा। मेघा से बिग बॉस ने कहा कि वह सभी के सोने के बाद आधे नींबू पर कुमकुम लगाकर उसमें सुई डालकर घर के किसी कोने में ही रखना है और उन्हें घरवालों को यह यकीन दिलाना है कि घर में काले जादू का साया मंडरा रहा है। घर में इस तरह काले जादू के टास्क के बाद आज पता चलेगा कि आखिर बिग बॉस ने कौन सा खेल खेला।

पढ़ें: बिग बॉस: आधी रात को शो में कर गया कोई जादू-टोना, मेकर्स के उड़े होश
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed