{"_id":"5c1f35f0bdec2257282d3b26","slug":"2-years-of-dangal-starrer-aamir-khan-fatima-sana-shaikh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑडिशन में पास हो जातीं तो आमिर की ऑन स्क्रीन पत्नी होतीं मल्लिका, जानिए 'दंगल' से जुड़े कई और किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑडिशन में पास हो जातीं तो आमिर की ऑन स्क्रीन पत्नी होतीं मल्लिका, जानिए 'दंगल' से जुड़े कई और किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dangal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को रिलीज हुए 2 साल बीत चुके हैं। फिल्म 23 दिसंबर 2016 को रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक रेसलिंग ड्रामा थी। इसमें रेसलर महावीर फोगाट की बेटियां गीता और बबिता के रेसलर बनने की कहानी को दिखाया गया था। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने 380 करोड़ की कमाई की थी। आइए आपको बताते हैं फिल्म से जुड़े कुछ रोचक तथ्य...
2 of 5
दंगल
2016 में रिलीज हुई आमिर खान की दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपये कमाए। आमिर खान की फिल्म दंगल चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने 1309 करोड़ की कमाई की थी।
3 of 5
dangal
'दंगल' में आमिर की जो तोंद दिख रही थी वह असली थी, इसके लिए उन्होंने किसी बॉडी सूट का इस्तेमाल नहीं किया था। महावीर फोगट के बुढ़ापे के किरदार के लिए आमिर ने अपना वजन 97 किलो तक बढ़ा लिया था, बाद में उनके युवा हिस्से के लिए अपना वजन घटाकर उन्होंने 70 किलो कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Dangal
दंगल में आमिर खान की पत्नी का रोल एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने प्ले किया था। उनसे पहले इस रोल के लिए मल्लिका शेरावत ने ऑडिशन दिया था लेकिन बात नहीं बनी। दरअसल आमिर की मां को साक्षी बहुत पसंद थीं क्योंकि वह उन्हें सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में देखा करती थीं। उन्होंने ही आमिर को साक्षी का नाम सुझाया था।
विज्ञापन
5 of 5
दंगल
'दंगल' के सैटेलाइट राइट्स की डील 75 करोड़ रुपए में हुई थी। इससे पहले 2013 में आई उनकी 'धूम 3' के सैटेलाइट राइट्स सबसे महंगे बिके थे। फिल्म 132 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।