बॉलीवुड के लव बर्ड अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक भी मौका साथ बिताने का नहीं छोड़ रहे। यहां तक कि अब दोनों परिवार के साथ भी पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म मेकर रितेश सिधवानी ने हाल ही में क्रिसमस पार्टी रखी जिसमें सिनेमाजगत के सभी सितारे पहुंचे। इस मौके पर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर अकेले पहुंचे तो वहीं अर्जुन कपूर कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ स्पॉट हुए।
अर्जुन कपूर का साथ रात को कार में स्पॉट हुईं मलाइका, क्रिसमस पार्टी में सामने दिखे अरबाज तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें सबसे ज्यादा मलाइका और अर्जुन की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल तस्वीरों में अर्जुन कपूर कार ड्राइव करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कार में पीछे की ओर मलाइका अरोड़ा बैठी नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि कार में इन दोनों के अलावा अर्जुन के चाचा संजय कपूर भी मौजूद हैं। मलाइका और अर्जुन के साथ संजय कपूर की मौजूदगी कही न कही इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कपूर खानदान की इस रिश्ते पर सहमति है।
क्रिसमस पार्टी में जहां मलाइका लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं तो वहीं अर्जुन मलाइका से मैच करता हुआ मरून रंग का जैकेट पहने दिखाई दिए। इस पार्टी में मलाइका के एक्स हसबेंड अरबाज खान भी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ पहुंचे थे। जहां एक ओर मलाइका और अर्जुन मैचिंग आउटफिट में नजर आए तो अरबाज ने भी जॉर्जिया से मैच करते हुए शिमरी शर्ट पहने हुए थे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
रितेश सिधवानी की पार्टी में इनके अलावा अमृता अरोड़ा, किम शर्मा ब्वॉयफ्रेंड हर्षवर्धन के साथ, मौनी रॉय, अनन्या पांडे, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, रणवीर सिंह भी पहुंचे थे। आपको बता दें, मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें काफी दिनों से सुर्खियां में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि साल 2019 में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आए दिन दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे गए जिसके बाद इन अफवाहों को और जोर मिला।
❤️❤️❤️❤️#kimsharma #harshvardhan @viralbhayani
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अपने रिश्ते पर कभी भी खुलेआम कोई बयानबाजी नहीं की। सूत्रों की मानें तो कपूर खानदान ने मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को मंजूरी दे दी है। वहीं अरबाज खान की बात करें तो जॉर्जिया के साथ उनकी शादी की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।