21 मई 1999 को ईवीवी सत्यनारायण की फिल्म सूर्यवंशम बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी विक्रमन ने लिखी थी और जी. आदिशेषगिरी ने इसे प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सौंदर्या, जयसुधा, कादर खान, अनुपम खेर और रचना बनर्जी अहम किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने बाप-बेटे का डबल रोल निभाया था। हालांकि फिल्म के हीरो के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन की उम्र उस वक्त तक काफी ढल चुकी थी, लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को 22 साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म अब तक टीवी पर इतनी बार दिखाई जा चुकी है कि इसके किरदारों के नाम से लेकर फिल्म के डायलॉग तक हर किसी को मुंह जुबानी याद हो चुके हैं। तो आज इस फिल्म के 22 साल पूरे होने के मौके पर आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।
सूर्यवंशम के 22 साल: रिलीज के समय फ्लॉप हुई थी अमिताभ की फिल्म, फिर बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यवंशम जब पर्दे पर रिलीज हुई थी तो दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। हालांकि टीवी पर प्रसारित होने के बाद दर्शको ने इसे खूब देखा और ये बॉलीवुड की कल्ट फिल्म बन गई। इस फिल्म के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे। इन गानों का कंपोजिशन अनु मलिक ने किया था। 90 के दशक में बनी इस फिल्म का बजट महज 7 करोड़ रुपये था जबकि फिल्म ने करीब 12.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#22YearsOfSooryavansham (May 21)
Melodrama by #EVVSatyanarayana featuring #AmitabhBachchan in double role with #Jayasudha #Soundarya #AnupamKher #KaderKhan
After initial lukewarm response on Box Office, the movie gained cult status as one of the most viewed one on television pic.twitter.com/vMI5Hd63Ln
फिल्म में दो अभिनेत्रियों ने अमिताभ की पत्नी का किरदार निभाया था। सौंदर्या ने हीरा ठाकुर की पत्नी का किरदार निभाया था तो वहीं भानुप्रताप की पत्नी का किरदार जयसुधा ने निभाया था। सबसे खास बात ये है कि दोनो अभिनेत्रियों की आवाज रेखा द्वारा डब की गई थी। वहीं सौंदर्या से पहले इस फिल्म में हीरोइन के किरदार के लिए पूजा बत्रा को ऑफर दिया गया था लेकिन उन्होंने फिल्म 'विरासत' साइन कर ली थी जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या दक्षिण भारत सिनेमा की बेहद मशहूर अभिनेत्री थीं। उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना था। हालांकि महज 32 साल की उम्र में एक प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया था। मौत के वक्त सौंदर्या दो माह की गर्भवती थीं। उनके निधन की खबर ने सबको सदमा दे दिया था।
बताया जाता है कि फिल्म में पहले बाप बेटे के रोल के लिए अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कास्ट करने की बात कही गई थी। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया तो अमिताभ बच्चन ने ही दोनो किरदार निभाए। इस फिल्म को सबसे ज्यादा सोनी मैक्स पर दिखाया जाता है क्योंकि जिस साल ये फिल्म रिलीज हुई थी उसी साल मैक्स चैनल को भी लॉन्च किया गया था। इसके बाद मैक्स ने इस फिल्म के 100 साल के अधिकार खरीद लिए थे। ऐसे में लंबे वक्त तक इस फिल्म का प्रसारण होता रहेगा।