फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकिपीडिया से भिड़े सुशांत के फैंस: मौत की वजह खुदकुशी लिखने पर जताई आपत्ति, फाउंडर को देनी पड़ी सफाई

Fri, 21 May 2021 02:19 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 21 May 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput fans asked Wikipedia Jimmy Wales not to list him in suicidal death said trend Wikipedia Sushant Was Killed
सुशांत सिंह राजपूत, जिम्मी वेल्स - फोटो : Social media

काफी कम वक्त में बॉलीवुड में एक अलग नाम बना चुके अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को अब एक साल पूरा होने जा रहा है। पिछले साल 14 जून को खबर सामने आई थी कि अभिनेता ने खुदकुशी कर ली है। मीडियो रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि सुशांत ने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी। वहीं, सुशांत की मौत से बॉलीवुड में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। सभी बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया के जरिए उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। वहीं इस खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया था। विश्वास करना मुश्किल था कि इतना सुलझा हुआ और ऊर्जावान अभिनेता यूंही एक दिन अपनी जिंदगी खत्म कर लेगा। दूसरी ओर ये खबर बाहर आते ही सुशांत सिंह के फैंस में एक अलग तरह अवसान देखने को मिला। मुंबई से पटना तक मामले की सीबीआई जांच की मांग उठने लगी। काफी हंगामे के बाद इसकी जांच शुरू भी हुई जो अब तक जारी है। लेकिन सुशांत के फैंस अब भी सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा अभिनेता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अब उन्होंने विकिपीडिया को एसएसआर को लेकर खरी खोटी सुनाई है।

Sushant Singh Rajput fans asked Wikipedia Jimmy Wales not to list him in suicidal death said trend Wikipedia Sushant Was Killed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

दरअसल, सुशांत सिंह के फैंस का आरोप है कि विकिपीडिया पर अभिनेता की मौत की वजह आत्महत्या बताई गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर विकिपीडिया के खिलाफ अभियान छिड़ गया है। इसी कारण यहां 'विकिपीडिया सुशांत को मारा गया था’ (Wikipedia Sushant Was Killed) ट्रेंड करने लगा।

Sushant Singh Rajput fans asked Wikipedia Jimmy Wales not to list him in suicidal death said trend Wikipedia Sushant Was Killed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Twitter

दिवंगत अभिनेता के फैंस लगातार विकिपीडिया से अपनी वेबसाइट पर सुशांत की मौत की वजह बदलने के लिए कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स के ट्वीट बता रहे हैं कि विकिपीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर दिया गया डिस्क्रिप्शन अधूरा है। क्योंकि अभी केस की जांच पूरी नहीं हुई है और सीबीआई के हाथ में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput fans asked Wikipedia Jimmy Wales not to list him in suicidal death said trend Wikipedia Sushant Was Killed
नीतीश कुमार, सुशांत सिंह राजपूत, केके सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत के फैंस का वो प्यार ही था कि सरकार को भी सीबीआई जांच के लिए मानना पड़ा था। इतना ही नहीं पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के लिए खुद बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हस्तक्षेप करना पड़ा था। सुशांत के लिए इंसाफ की मांग इतनी तेज उठी थी कि मुंबई पुलिस को अपने हाथ पीछे खींचने पड़े थे। इसे विकिपीडया के फाउंडर जिमी वेल्स भी अच्छे से समझते हैं। इसलिए उन्होंने मामले में अपनी ओर से सफाई दी है।

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput fans asked Wikipedia Jimmy Wales not to list him in suicidal death said trend Wikipedia Sushant Was Killed
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram

विकिपीडया के फाउंडर जिमी वेल्स ने ट्वीट कर अपनी बात रखते हुए कहा ‘सुशांत सिंह राजपूत के प्रिय प्रशंसक विकिपीडिया विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। ट्विटर अभियान पर आधारित नहीं है।’ एक फैन ने उनके ट्वीट का जवाब भी दिया। उसने विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी मांग दी और कहा ‘क्या आप विश्वसनीय सूत्र उल्लेखित कर सकते हैं। जैसे कि सुशांत के जिम प्रशिक्षक, परिवार और दोस्त विश्वसनीय सूत्र होने चाहिए या पुलिस, जिनकी जांच सवालों के घेरे में रही। हम उन सूत्रों के बारे में जानना चाहते हैं, जिनकी जानकारी के आधार पर आप इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed