बॉलीवुड के गलियारों में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कभी फिल्मों को लेकर तो कभी उन फिल्मों से जुड़ी स्टार कास्ट को लेकर। हम एक फिल्म को देखकर ही धारणा बनानी शुरू कर देते हैं कि फिल्म ऐसी थी या इसमें ऐसा होना चाहिए था। लेकिन उस फिल्म के पीछे की मेहनत को नजरअंदाज कर देते हैं। एक कलाकार को फिल्म की सक्सेस के लिए बहुत कुछ करना होता है। फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर्स के साथ-साथ हर कलाकार एड़ी-चोटी का जोर लगाकर मेहनत करता है। कई बार तो फिल्म को दिलचस्प बनाने और स्टोरी की डिमांड के अनुसार कलाकारों को अपने कपड़े तक उतारने पड़ जाते हैं। यूं भी कहा जा सकता है कि ये उनकी मजबूरी हो जाती है क्योंकि वो अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनके हाथ से अच्छा काम निकल जाएगा। ऐसे में कलाकारों के न्यूड सीन भी काफी वायरल हो जाते हैं। हाल ही में राधिका आप्टे ने भी यह खुलासा किया कि जब उनकी एक फिल्म से न्यूड सीन लीक हुआ तो वह चार दिन तक घर से बाहर नहीं निकल पाई थीं। ऐसी और भी कई अभिनेत्रियां हैं जिनके न्यूड सीन लीक हो जाने की वजह से वह खूब चर्चा में रहीं ...
विवाद: राधिका आप्टे से अनुष्का शेट्टी तक, जब लीक्ड सीन्स के चलते इन अभिनेत्रियों को झेलनी पड़ी शर्मिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 21 May 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन