हिंदी सिनेमा में बहुत सी फिल्में बनती हैं जिसमे जबरदस्त कहानी, इमोशन, ड्रामा, एक्शन सब कुछ देखने को मिलता है। पर्दे पर सितारों के अभिनय को तो पसंद किया जाता ही है साथ ही कई बार फिल्मों में दर्शकों के लिए दिलचस्प सरप्राइज भी रखें जाते हैं। वो सरप्राइज होते हैं बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कैमियो रोल। बॉलीवुड में बहुत सी फिल्में ऐसी बनी हैं जिनमें हीरो हीरोइन के अलावा किसी तीसरे सितारे की एंट्री ने फैंस के दिलों में हलचल मचा दी। बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में सितारों ने कैमियो रोल किए हैं जो फैंस को काफी पसंद आए। कभी किसी गाने में तो कभी किसी खास सीन के लिए ये सितारे चंद पलों के लिए ही दर्शकों के सामने आए और अपनी एक झलक से उन्हें दीवाना बना दिया। तो चलिए आज बताते हैं सितारों के कुछ कैमियो के बारे में जो दर्शकों को बहुत पसंद आए।
बॉलीवुड: सितारों के वो कैमियो जो रहे शानदार, एक झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
करण जौहर की फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में शाहरुख के कैमियो को खूब पसंद किया गया था। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या रॉय बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं शाहरुख ऐश्वर्या के पूर्व पति के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनका कैमियो बेहद शानदार था और दर्शकों पर एक बार फिर उनका जादू चल गया था। फिल्म में उनका डायलॉग, 'एक तरफा मोहब्बत की ताकत ही कुछ और होती है और रिश्तों की तरह ये दो लोगों में नहीं बंटती....'काफी हिट हुआ था
श्रीदेवी
आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' में बहुत से सितारे कैमियो रोल में नजर आए थे। हालांकि श्रीदेवी को देखते ही हर किसी के दिल की धड़कन बढ़ गई थी। हरे शिमरी गाउन में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। इसके साथ ही उनके गुजर जाने के बाद पर्दे पर फैंस को आखिरी बार श्रीदेवी को देखने का मौका मिला था जो उन्हें काफी अच्छा लगा। इस फिल्म में शाहरुख, कटरीना और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
आदित्य रॉय कपूर
गौरी शिंदे की फिल्म 'डियर जिंदगी' में शाहरुख और आलिया मुख्य किरदार में नजर आए थे। ये फिल्म पूरी तरह से आलिया के किरदार कायरा के इर्द गिर्द घूमती है। हालांकि फिल्म के खत्म होने के कुछ मिनट पहले आदित्य रॉय कपूर की एंट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। उनके कैमियो रोल ने ये बता दिया था कि कायरा की कहानी अभी भी बाकी है।
इरफान खान
साल 2014 मे रिलीज हुई विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में शाहिद कपूर, तब्बू और केके मेनन अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि फिल्म में इरफान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे। कहानी में जिस वक्त इरफान की एंट्री होती है वहीं से फिल्म की कहानी बदल जाती है और नया मोड़ सामने आ जाता है। इरफान के किरदार को फिल्म में बहुत पसंद किया गया था।