सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आमिर खान ने बताई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की खासियत, शाहरुख खान और काजोल की फिल्म की तारीफ में कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 21 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
25 Years Of DDLJ Aamir Khan Praises Shahrukh Khan and Kajol Film Dilwale Dulhania Le Jayenge
शाहरुख खान, काजोल, आमिर खान - फोटो : फाइल फोटो/Instagram: @aamir_khan

बॉलीवुड में कई फिल्में बनती हैं जो सालों साल तक लोगों के जेहन में रहती हैं। ऐसी ही फिल्म है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे।' फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी लेकिन इसका क्रेज आज बी बरकरार है। हाल ही में इस फिल्म की टीम ने इसके 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया। आज भी रोमांटिक फिल्मों में डीडीएलजे को सबसे ऊपर गिना जाता है। ऐसे में जब फिल्म के 25 साल पूरे हो गए हैं, तो सेलेब्स भी इस फिल्म को याद कर रहे हैं। साथ ही इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Trending Videos
25 Years Of DDLJ Aamir Khan Praises Shahrukh Khan and Kajol Film Dilwale Dulhania Le Jayenge
आमिर खान और शाहरुख खान - फोटो : फाइल फोटो

ऐसा ही कुछ किया है हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने। जहां सभी लोग डीडीएलजे की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तो भला आमिर इसमें पीछे कैसे रह सकते थे। अब आमिर ने फिल्म की खासियत के बारे में बताया है। फिल्म पर आमिर के रिएक्शन को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
25 Years Of DDLJ Aamir Khan Praises Shahrukh Khan and Kajol Film Dilwale Dulhania Le Jayenge
आमिर खान - फोटो : फाइल फोटो

आमिर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आमिर ने शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की तारीफ की है। आमिर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऐसा हीरो जो अपने आप को खोज लेता है, ऐसी एक्ट्रेस जो अपनी अंदर की आवाज पहचान लेती है, ऐसा विलेन जिसका हृदय परिवर्तन हो जाता है। ये फिल्म हमारे अंदर की अच्छाई और ऊंचाई को दिखाती है। मैं पूरी कास्ट की तारीफ करना चाहूंगा।'
 

25 Years Of DDLJ Aamir Khan Praises Shahrukh Khan and Kajol Film Dilwale Dulhania Le Jayenge
रंगीला - फोटो : फाइल फोटो

आमिर ने अपने इस पोस्ट में शाहरुख, काजोल से लेकर आदित्य चोपड़ा को भी टैग किया है। आमिर के इस पोस्ट को देख उनके फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। बताया जाता है कि जब ये फिल्म रिलीज हुई थी उसी समय आमिर खान की फिल्म 'रंगीला' भी रिलीज हुई थी और अवॉर्ड शो में शाहरुख की फिल्म को ज्यादा तवज्जो मिली थी। जिसे देख आमिर थोड़ा चिढ़ गए थे। ऐसे में अब इतने सालों बाद आमिर का फिल्म की तारीफ करना वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन
25 Years Of DDLJ Aamir Khan Praises Shahrukh Khan and Kajol Film Dilwale Dulhania Le Jayenge
DDLJ - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि बीते दिन 20 अक्तूबर को ही फिल्म को 25 साल पूरे हुए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान और काजोल के लाथ ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी बेहद खुश थी। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए काजोल और शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम भी बदलकर राज और सिमरन रख लिया था।

पढ़ें: 35 दिन में 20 बार कोरोना टेस्ट करवा चुकी हैं प्रीति जिंटी, IPL 2020 है वजह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed