फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वनिता विजयकुमार ने पति को पीटकर घर से निकाला, जून में ही की थी पीटर से तीसरी शादी, अब दी सफाई

Wed, 21 Oct 2020 04:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 21 Oct 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Vanitha Vijaykumar Beat Husband Peter Paul Throws him out of house
वनीता विजयकुमार, पीटर पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार (Vanitha Vijayakumar) ने इसी साल जून महीने में फिल्म निर्माता पीटर पॉल (filmmaker Peter Paul) से चेन्नई में शादी की थी। शादी ईसाई रीति-रिवाजों से हुई। वनिता को बिग बॉस तमिल के तीसरे सीजन से लोकप्रियता मिली थी।



Vanitha Vijaykumar Beat Husband Peter Paul Throws him out of house
वनीता विजयकुमार, पीटर पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

उनकी शादी की तस्वीरें उन दिनों खूब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। पीटर पॉल के साथ वनिता की ये तीसरी शादी थी। इससे पहले वनिता विजयकुमार की पिछली दोनों शादियां भी असफल रही थी। अब खबर है कि वनिता ने अपने तीसरे पति पीटर को पीटपीटकर घर से बाहर निकाल दिया है।

Vanitha Vijaykumar Beat Husband Peter Paul Throws him out of house
वनीता विजयकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

वनिता इस घटना के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए और अपनी सफाई दी। उन्होंने लिखा- प्यार में हारना एक ऐसी चीज है जिसकी मैं अब आदि हो चुकी हूं लेकिन मैं हमेशा आगे बढ़ती रहीं हूं और मजबूत होती जा रही हूं। आंखों के सामने जीवन खत्म होते देखना सबसे दर्दनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vanitha Vijaykumar Beat Husband Peter Paul Throws him out of house
वनीता विजयकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा- मैं बहुत दर्द में हूं और दिल भारी है। मैं बहुत डरी हुई हूं क्योंकि सिर्फ प्यार ही ऐसी चीज थी जो मैं चाहती थी और मैं इसे खोने से डरती हूं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सब उस वक्त शुरू हुआ जब वह गोवा में अपनी बेटी के साथ पति पीटर पॉल संग घूमने गई थी। उस दौरान उनके पति ने खूब शराब पी। दोनों के बीच आए दिन मारपीट होने लगी।

विज्ञापन
Vanitha Vijaykumar Beat Husband Peter Paul Throws him out of house
वनीता विजयकुमार, पीटर पॉल - फोटो : इंस्टाग्राम

वनिता ने 1995 में तमिल फिल्म "चंद्रलेखा" के साथ एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की थी। अब वनिता की तीसरी शादी पर भी  संकट के बादल आने लगे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed