आज के दिन दस साल पहले मुंबई में खतरनाक आतंकी हमला हुआ था। 26 नवंबर 2008 की शाम को पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों ने मुंबई को बम धमाकों से दहला दिया था। इस घटना में 160 से ज्यादा लोग मारे गए और 300 ज्यादा लोग घायल हुए थे। हर साल की तरह फिल्मी सितारों ने इस बार भी हमले में मारे गए लोगों और शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है।
26/11 हमले के शहीदों को बॉलीवुड का नमन, अमिताभ-अजय सहित इन सितारों ने किए ट्वीट
इस घटना को 10 साल हो चुके हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 26/11 हमले में शहीद हवलदार तुकाराम ओम्बले की तस्वीर साझा कर ट्वीट में लिखा- 'सलाम.. बलिदान और सम्मान में...'
salute .. in the sacrifice and the honour .. 🙏🙏🙏 https://t.co/aAHAxB1epl
अभिनेता अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर लिखा- 26/11 के उन हीरो को याद कर रहा हूं, जिन्होंने मुश्किल समय में एक-दूसरे की मदद करना सिखाया। मेरी संवेदनाएं उनके साहस, बलिदान के लिए और सभी निर्दोष पीड़ितों के लिए हैं। वहीं अभिनेता वरुण धवन ने ट्विटर पर लिखा- हम 26/11 को कभी नहीं भूल सकते जिससे हम केवल मजबूत हुए हैं। अभिनेता अभिषेक बच्चन लिखते हैं- 26/11 को कभी नहीं भूले।
Remembering our heroes of 26/11... Everyone who helped each other through the tough time.. My heart goes out to their courage and sacrifice and for all the innocent victims .. #MumbaiTerrorAttack Will never forget 26/11. We have only grown stronger #mumbaikar #jaihind Never forget!
#26/11
वहीं अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई पुलिस के उस ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें 26/11 हमले से जुड़ा वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ट्विटर पर लिखा- दस पहले एक घटना मे हमें हैरान कर दिया था। मेरी संवेदानएं उन परिवारवालों साथ हैं जिनके अपनों ने इस घटना में जिंदगी गवां दी। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी ट्विटर पर 26/11 हमले के लिए पर मारे गए लोगों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
जय हिंद | https://t.co/ZkiTW74rxT 10 years ago an incident shook the country. My heart goes out to the families who lost their loved ones in the terrible tragedy. Will remain eternally grateful to the bravehearts of our police, armed & paramilitary forces who continue to keep our country safe 🙏 #Remembering2611 In memory of all those who lost their lives on this day 10 years ago and all those brave hearts that saved so many lives 🙏🏻🙏🏻 #MumbaiTerrorAttacks A terrifying and sad day for all of humanity.
My heartfelt condolences to all the innocent victims and their families and a Big Salute to all the heroes for their courage, bravery and sacrifice. #Remembering2611
इन सितारों के अलावा बोमन ईरानी, फिल्ममेकर मधुर भंडारकर, अफताब शिवदासनी, दिव्या दत्ता और विवेक धईया जैसी फिल्मी हस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। मुंबई हमले की शुरुआत साल 2008 में हमले से तीन दिन पहले यानि 23 नवंबर को कराची से नाव के रास्ते ये आतंकी मुंबई में घुसे। ये भारतीय नाव से मुंबई पहुंचे थे। आतंकियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस को अपना निशाना बनाया था।
Remembering the heroes of 26/11 Mumbai terrorist attack who sacrificed themselves for defending the country. 🇮🇳🙏#MumbaiTerrorAttack pic.twitter.com/Vj6s2EVAKI Let’s not forget the sacrifices of these brave sons of India. Jai Hind 🇮🇳 🙏🏼#MumbaiTerrorAttack #2611Attack #tenyears pic.twitter.com/slzHHTDhgR 26/11 The Darkest day in Indian History! Remembering the martyrs who fought bravely and sacrificed their lives while saving thousands of people.
26/11 #MumbaiTerrorAttack #mumbaiattack2611 #mumbaiattacks #remembering2611
पढ़ें: Bigg Boss 13: रश्मि के दिल में 'दुश्मन' के लिए जागा प्यार, सिद्धार्थ ने सीने में घोंपा खंजर