Sana Saeed: 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज को हुए 26 साल, सना सईद पोस्ट कर बोलीं- 'मैं खुद को लकी मानती हूं'
फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की छोटी अंजली अपने आप को फिल्म का हिस्सा होने पर लकी मानती हैं। फिल्म की रिलीज को 26 साल होने पर अंजली का किरदार निभाने वाली सना सईद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कुछ बातें कही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सना सईद ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने इसमें शाहरुख खान, करण जौहर, रानी मुखर्जी, काजोल, अनुपम खेर, सलमान खान के साथ ली गई तस्वीरें साझा की हैं।
सना ने लिखा, हर साल मुझे इस खूबसूरत याद से जुड़ी एक रिमाइंडर मिलता है। मैं इससे अपने आपको बहुत ही लकी मानती हूं। मैं इस अवसर और फिल्म में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित महसूस करती हूं। यह मेरे लिए काम का बहुत ही अच्छा मौका था। मैं दिल से उन सभी को धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इस दौरान मेरी मदद की।
सना ने लिखा, मैं उन सभी की आभारी हूं, जिन्होंने इतने समय में मुझे प्यार दिया। करण जौहर आपको सबसे बड़ा धन्यवाद, जो लड़की सलमान खान, शाहरुख खान, काजोल, जॉनी लीवर, अनुपम खेर, फराह खान के साथ काम करने का सपना ही देख सकती है।
इस पोस्ट को प्रशंसकों ने भी बहुत सराहा है। सना को प्रशंसकों ने कहा, 'मेरी पसंदीदा फिल्म, शानदार फिल्म'। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, 'मुझे याद है मैंने कॉलेज के समय पर यह फिल्म देखी थी। बहुत ही खूबसूरत याद...आप इसमें बहुत खूबसूरत लग रही थीं। मैं बहुत लंबे समय से आपको अंजली के किरदार के लिए ही याद करती हूं'।