फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somy Ali: 'आपके फायदे की बात है...,' सलमान खान की एक्स सोमी अली ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिया ये ऑफर

Thu, 17 Oct 2024 11:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 17 Oct 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan ex girlfriend Somy Ali gave this offer to gangster Lawrence Bishnoi said aapke fayde ki baat hai
सोमी अली-लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : इंस्टाग्राम

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को खुली धमकी दी है। साथ ही उसने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। इन सबको देखते हुए सुपरस्टार के गैलेक्सी अपॉर्टमेंट के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, इसी बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली अपनी लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। सोमी ने लॉरेंस बिश्नोई को जूम कॉल का ऑफर दिया है। 

Salman Khan ex girlfriend Somy Ali gave this offer to gangster Lawrence Bishnoi said aapke fayde ki baat hai
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

अमेरिका से बाहर रहते हुए, सोमी अली ने वर्तमान में साबरमती सेंट्रल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोमी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लॉरेंस की एक तस्वीर साझा की। साथ ही अपने कैप्शन से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। सोमी ने लिखा, 'यह लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक सीधा संदेश है- नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हो, तो मुझे आपसे कुछ बात करनी है।'

Salman Khan ex girlfriend Somy Ali gave this offer to gangster Lawrence Bishnoi said aapke fayde ki baat hai
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

सोमी ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'कृप्या करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए, लेकिन पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें हो जाएं पूजा के बाद।'

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने खुद अपनी अदाकारी पर उठाया सवालिया निशान, बोलीं- मैं बुरी अभिनेत्री...

View this post on Instagram

A post shared by Somy Ali (@realsomyali)


विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan ex girlfriend Somy Ali gave this offer to gangster Lawrence Bishnoi said aapke fayde ki baat hai
सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम

सोमी यही नहीं रुकीं और अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'यकीन मानिए कि ये आपके फायदे की ही बात है। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका। शुक्रिया।' जानकारी हो कि साल 1999 में सलमान खान से ब्रेकअप करने वालीं सोमी मुंबई से अमेरिका चली गईं और तब से वहीं हैं। हालांकि, वह कहती रही हैं कि अभिनेता के साथ उनका रिश्ता परेशानी भरा रहा, लेकिन उन्होंने कई बार उनका बचाव भी किया है। 

Shahrukh Khan: अपने माता-पिता के लिए बड़ी फिल्में करते हैं शाहरुख खान, बोले- उन्हें मुझ पर गर्व होगा

विज्ञापन
Salman Khan ex girlfriend Somy Ali gave this offer to gangster Lawrence Bishnoi said aapke fayde ki baat hai
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सोमी ने मई में सलमान खान का बचाव करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 'अगर आप किसी को मारने का प्रयास कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप सीमा पार कर रहे हैं। साल 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई जनजाति के प्रमुख से अनुरोध करना चाहती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें, अगर उन्होंने कोई गलती की है तो मैं उनकी ओर से माफी मांगती हूं और कृपया उन्हें माफ कर दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed